लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव: सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग को आदेश, TMC प्रत्याशी महुआ मोइत्रा की शिकायत पर हो कार्रवाई

By भाषा | Updated: April 25, 2019 14:01 IST

लोकसभा चुनाव: मोइत्रा का आरोप है कि भाजपा की नादिया जिला इकाई के अध्यक्ष सरकार ने 23 अप्रैल को पार्टी प्रत्याशी कल्याण चौबे की मौजूदगी में उनके बारे में कथित रूप से अश्लील टिप्पणियां की थीं।

Open in App

उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को निर्वाचन आयोग को निर्देश दिया कि वह तृणमूल कांगेस की उम्मीदवार महुआ मोइत्रा की भाजपा नेता महादेव सरकार के खिलाफ शिकायत पर कार्रवाई करे। इस शिकायत में उन्होने आरोप लगाया है कि सरकार ने उनके प्रति कथित रूप से अश्लील टिप्पणियां की थीं।

प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पीठ ने निर्वाचन आयोग से कहा कि वह महुआ मोइत्रा की शिकायत पर तत्काल विस्तृत आदेश पारित करे। मोइत्रा का आरोप है कि भाजपा की नादिया जिला इकाई के अध्यक्ष सरकार ने 23 अप्रैल को पार्टी प्रत्याशी कल्याण चौबे की मौजूदगी में उनके बारे में कथित रूप से अश्लील टिप्पणियां की थीं।

उनका कहना था कि इस बारे में आयोग में शिकायत की गयी लेकिन उसने अभी तक सरकार के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। मोइत्रा ने कहा कि पश्चिम बंगाल के नादिया जिले के कृष्णानगर संसदीय क्षेत्र में चुनाव प्रचार थमने में 48 घंटे से भी कम समय बचा है और ऐसी स्थिति में सरकार के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावसुप्रीम कोर्टचुनाव आयोगमहुआ मोइत्रा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया