लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनावः संसद में 'शॉटगन' की आवाज पांच साल रही खामोश, कभी थे BJP के स्टार प्रचारक

By संतोष ठाकुर | Updated: April 17, 2019 10:27 IST

शत्रुघ्नन सिन्हा ने पिछले पांच साल में संसद में एक भी सवाल नहीं किया। जिसकी वजह से पटना साहिब और बिहार की आवाज, मांग और समस्या दिल्ली के गलियारों तक पहुंच ही नहीं पाई।

Open in App

भाजपा के बागी और सिने-अभिनेता शत्रुघ्नन सिन्हा कभी भाजपा के स्टार प्रचारक थे। उनकी आवाज सुनने के लिए भाजपा कार्यकर्ता घंटों इंतजार करते थे। स्वयं भाजपा भी उनकी दमदार और खनकदार रौबीली भाषा की प्रशंसक थी। लेकिन अब वही भाजपा उनकी उसी आवाज को पटना में एक बड़ा मुद्दा बना रही है। उसका आरोप है कि अपनी आवाज की वजह से शॉटगन की उपाधि से सम्मानित होने वाले शत्रुघ्न सिन्हा ने पटना साहिब संसदीय क्षेत्र को पांच साल संसद में गूंगा और मूक बनाकर रख दिया। 

उन्होंने पिछले पांच साल में संसद में एक भी सवाल नहीं किया। जिसकी वजह से पटना साहिब और बिहार की आवाज, मांग और समस्या दिल्ली के गलियारों तक पहुंच ही नहीं पाई। इस संबंध में शत्रुघ्न सिन्हा के दिल्ली स्थित आवास पर संपर्क करने पर उनकी ओर से देर शाम तक भी कोई जवाब नहीं मिल पाया। 

भाजपा ने पटना साहिब के लिए संसद में उपस्थिति और प्रदर्शन को लेकर एक पत्र तैयार किया है जिसमें यह बताया गया है कि उन्होंने 1996-2006 के बीच संसद में 142 परिचर्चा में हिस्सा लिया। वहीं 2009-2014 में यह संख्या घटकर 9 पर आ गई। जबकि 2014-19 में यह संख्या शून्य हो गई। इसी तरह से उन्होंने संसद में 1996-2006 में संसद में 92 सवाल किये। जबकि 2009-2014 में यह संख्या 67 पर पहुंच गई। जबकि 2014-19 के बीच तो उन्होंने संसद में एक भी सवाल नहीं किया। 

भाजपा के एक पदाधिकारी ने कहा कि हम शत्रुघ्न सिन्हा पर व्यक्तिगत हमला नहीं करना चाहते हैं। यही वजह है कि उनके क्षेत्र से लापता रहने और अन्य बिंदु पर हम बात नहीं कर रहे हैं। उनकी आवाज और डायलॉग ही उनकी पहचान रही है। यही वजह है कि हमनें उनकी खामोशी को अपना मुद्दा बनाया है। इसके लिए संसद के प्रमाणिक आंकड़ें भी जनता को दिए जा रहे हैं।  

वहीं दूसरी ओर भाजपा उम्मीदवार रविशंकर प्रसाद ने 2000-19 तक संसद में 1579 सवाल किये और 2342 बहस में हिस्सा लिया। ऐसे में जनता स्वयं आकलन करेगी कि उसके लिए संसद में बेहतर आवाज कौन हो सकता है। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावशत्रुघ्न सिन्हाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल