लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनावः राहुल गांधी छोड़ें अध्यक्ष पद, सचिन पायलट को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जाए!

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: May 27, 2019 04:05 IST

नरेन्द्र मोदी और अमित शाह भी लगातार राहुल गांधी पर इसीलिए निशाना साधते रहे हैं, क्योंकि उन्हें पता है कि राहुल गांधी के हटने के बाद कांग्रेस मुक्त भारत का सपना साकार हो सकता है.

Open in App
ठळक मुद्देइस चुनाव में देश ने दिखा दिया है कि क्षेत्रीय दलों के नेताओं के लिए प्रधानमंत्री बनने की संभावनाएं अब बची नहीं हैंराहुल गांधी को अमित शाह जैसे अच्छे सहयोगी की जरूरत है.

लोकसभा चुनाव के नतीजे कांग्रेस के लिए अच्छे नहीं हैं, लेकिन गहराई से देखें तो ये नतीजे साबित करते हैं कि देश में बीजेपी के अलावा केवल कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है, जो सियासी तस्वीर बदलने पर केन्द्र में सरकार बना सकती है.ऐसे नतीजों के बाद राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष पद छोड़ने पर अड़े हैं, किन्तु राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह निर्णय विरोधियों की राह ही आसान करेगा, क्योंकि सारी कांग्रेस केवल राहुल गांधी के नाम पर एकमत है, कोई और नेता न तो उस स्तर पर सर्वत्र स्वीकार्य है, न लोकप्रिय है और न ही सक्रिय है. इस बार लोकसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने पूरे देश में कांग्रेस के लिए पसीना बहाया था.उल्लेखनीय है कि नरेन्द्र मोदी और अमित शाह भी लगातार राहुल गांधी पर इसीलिए निशाना साधते रहे हैं, क्योंकि उन्हें पता है कि राहुल गांधी के हटने के बाद कांग्रेस मुक्त भारत का सपना साकार हो सकता है.याद रहे, इंदिरा गांधी से अलग हो कर देवराज उर्स के नेतृत्व में उर्स कांग्रेस का गठन हुआ था जिससे देश के कई बड़े कांग्रेसी नेता जुड़ गए थे, लेकिन किसी भी नेता में इंदिरा गांधी की तरह पूरे देश में सक्रिय रहने की क्षमता और इच्छाशक्ति नहीं थी, जिसके नतीजे में धीरे-धीरे सारे नेता कांग्रेस आई में आते चले गए.इस चुनाव में देश ने दिखा दिया है कि क्षेत्रीय दलों के नेताओं के लिए प्रधानमंत्री बनने की संभावनाएं अब बची नहीं हैं. वैसे भी कांग्रेस के अलावा कोई ऐसा गैर-भाजपाई दल नहीं है जो लोकसभा में पचास से ज्यादा सीटें जीत सके. यही नहीं, अभी भी सौ से ज्यादा ऐसी सीटें हैं जहां कांग्रेस दूसरे नंबर पर रही है, अर्थात- राजनीतिक बदलाव हुआ तो कांग्रेस ही फिर से बड़े दल के रूप में उभर कर सामने आ सकती है. लेकिन, इन परिणामों के बाद राहुल गांधी उसी दिशा में आगे बढ़ रहे हैं, जिस दिशा में विरोधी ले जाना चाह रहे हैं.राजनीतिक जानकारों का सोचना है कि राहुल गांधी को अमित शाह जैसे अच्छे सहयोगी की जरूरत है. इस लिहाज से राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट को यदि कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जाए तो कांग्रेस के लिए बेहतर संभावनाएं बन सकती हैं.सचिन पायलट ने राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद तत्कालीन वसुंधरा राजे सरकार के खिलाफ लगातार सियासी संघर्ष किया था. इतना ही नहीं, इस बार लोकसभा चुनाव के दौरान भी पायलट ने राजस्थान ही नहीं, एमपी, पंजाब, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश आदि राज्यों में भी सक्रिय चुनाव प्रचार किया था.

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया