लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनावः पीएम मोदी की लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी सुनिश्चित करें, अमित शाह बोले-हमें 2024 में और सीटें जीतनी होंगी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 31, 2022 21:46 IST

Lok Sabha Elections: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू (जनता दल यूनाइटेड) के साथ गठबंधन में आम चुनाव और 2025 का बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।

Open in App
ठळक मुद्दे2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 300 से अधिक सीटें जीती थीं।2024 के चुनावों की तैयारी शुरू कर दें।पिछली बार की तुलना में अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य दिया गया है।

पटनाः केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक और जीत हासिल करने की दिशा में प्रयास करें। यह जानकारी पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने दी।

भाजपा के सभी सात मोर्चों की पहली संयुक्त राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के समापन सत्र को संबोधित करते हुए शाह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे बूथ स्तर पर दलितों, आदिवासियों और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) जैसे कमजोर वर्गों के लिए मोदी के राजनीतिक समर्थन को लेकर जन जागरूकता बढ़ाएं।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कहा, ‘‘शाह ने कार्यकर्ताओं से अमृत महोत्सव (स्वतंत्रता के 75 साल) के मद्देनजर देशभक्ति की भावना फैलाने के लिए नौ से 12 अगस्त तक चार दिन समर्पित करने के लिए कहा।’’ सिंह ने कहा, ‘‘पार्टी कार्यकर्ताओं से यह भी कहा गया है कि वे 2024 के चुनावों की तैयारी शुरू कर दें और प्रधानमंत्री मोदी की लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी सुनिश्चित करें।

उन्हें पिछली बार की तुलना में अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य दिया गया है।’’ उल्लेखनीय है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 300 से अधिक सीटें जीती थीं। सिंह ने कहा कि शाह ने कार्यकर्ताओं से आम लोगों को अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और ओबीसी को केंद्रीय कैबिनेट में अब तक का सबसे बेहतर प्रतिनिधित्व जैसे तथ्यों से अवगत कराने के लिए भी कहा। ग्रामीण पृष्ठभूमि के लोगों का प्रतिनिधित्व भी बढ़ गया है।’’

सिंह ने द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचन का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘शाह ने इस बात पर जोर दिया कि भाजपा समाज के सभी वर्गों के हितों का प्रतिनिधित्व करने में विश्वास करती है। वंचितों को आखिरकार उनका हक मिल रहा है, इसके लिए मोदी जी को धन्यवाद। एक आदिवासी महिला शीर्ष संवैधानिक पद पर पहुंच गई हैं।’’

इस अवसर पर पारित प्रस्ताव में उपरोक्त बिन्दुओं को उसमें शामिल किया गया। भाजपा के प्रमुख रणनीतिकार माने जाने वाले शाह आज दोपहर यहां पहुंचे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने इस दो दिवसीय कार्यक्रम के समापन सत्र में भी भाग लिया जिसका उद्घाटन उन्होंने शनिवार को किया था।

सिंह ने यह भी कहा कि इस बैठक में केरल, तमिलनाडु, मिजोरम और मेघालय जैसे दूर-दराज के राज्यों सहित देश भर से 600 से अधिक प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। उन्होंने एक सवाल के उत्तर में कहा, ‘‘भाजपा गठबंधन धर्म में विश्वास करती है।

हम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू (जनता दल यूनाइटेड) के साथ गठबंधन में आम चुनाव और 2025 का बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।’’ समारोह के बाद भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में विचार मंथन सत्र हुआ जहां शाह और नड्डा ने राज्य के प्रमुख नेताओं से मुलाकात की जिसमें पार्टी के सांसद और विधानमंडल के सदस्य शामिल थे। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीBJPअमित शाहनीतीश कुमारबिहारउत्तर प्रदेशलोकसभा संसद बिल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत