लाइव न्यूज़ :

हरीश रावत का दावाः लोकसभा चुनाव में BJP को उत्तराखंड की जनता सिखाएगी सबक

By भाषा | Updated: September 19, 2018 14:46 IST

देहरादून में एक स्कूली छात्रा से सामूहिक बलात्कार की घटना सामने आई है। इस मामले में पुलिस ने 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Open in App

नयी दिल्ली, 19 सितंबर:कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने देहरादून में स्कूली छात्रा से कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार की घटना को लेकर बुधवार को राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधा और दावा किया कि डेढ़ साल ही में राज्य की जनता इस सरकार से निराश हो चुकी है तथा आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को इसका सबक सिखाएगी।

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रावत ने यहां कहा, ‘‘उत्तराखंड में कानून-व्यवस्था की स्थिति बदतर हो चुकी है। प्रशासन की तरफ से सिर्फ प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, कोई काम नहीं हो रहा है। लोग बहुत निराश हैं। लोगों ने मेरी सरकार की तुलना इस सरकार से करनी शुरू कर दी। हमें भी नहीं लगता था कि लोग इतना जल्दी मेरी सरकार की तुलना भाजपा सरकार से शुरू कर देंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसका असर आगामी लोकसभा चुनाव में देखने को मिलेगा। जनता इनको सबक सिखाएगी। मेरा मानना है कि 2019 में 2017 के विधानसभा चुनाव से पूरी तरह उलट परिणाम रहेगा।’’

दरअसल, देहरादून में एक स्कूली छात्रा से सामूहिक बलात्कार की घटना सामने आई है। इस मामले में पुलिस ने 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि इसमें चार छात्रों के अलावा स्कूल प्रबंधन के पांच लोग शामिल हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनावकांग्रेसउत्तराखण्ड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल