लाइव न्यूज़ :

लोक सभा चुनावः दिल्ली में लड़खड़ाती आम आदमी पार्टी को सहारा नहीं देगी कांग्रेस?

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: March 6, 2019 14:35 IST

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि जब सीएम अरविंद केजरीवाल दिल्ली में सियासी तौर पर बहुत ताकतवर थे, तब तो कांग्रेस के सहयोग पर भी बेरूखी दिखाते रहे, अब जबकि आप की सियासी पारी लड़खड़ा रही है तो कांग्रेस क्यों उसे सहारा देगी?

Open in App

केन्द्र से बीजेपी सरकार को हटाने के लिए विपक्ष के तमाम सियासी दबावों के बावजूद, लोकसभा चुनाव में आखिर कांग्रेस ने आप से चुनावी गठबंधन नहीं किया है. इसके कई कारण हैं, जिन्हें ठीक-से कांग्रेस नेतृत्व को पेश करने में आप-कांग्रेस गठबंधन विरोधी शायद कामयाब रहे हैं.

एकः इससे आप को ज्यादा फायदा था, उसकी लड़खड़ाती सियासी पारी को संभलने का मौका मिल जाता और फिर-से ताकत मिलने के बाद सीएम केजरीवाल के सियासी तेवर बदल सकते थे, क्योंकि सीएम केजरीवाल का राजनीतिक व्यवहार विश्वसनीय नहीं रहा है. 

दोः आप के वोट बैंक में दो तरह के लोग प्रमुखता से शामिल हैं, कांग्रेस विरोधी पंजाबी और मुस्लिम, आप से गठबंधन के बाद भी कांग्रेस विरोधी पंजाबी वोट तो कांग्रेस को मिलना मुश्किल था, वहीं मुस्लिम वोट वैसे भी कांग्रेस के करीब आ रहे हैं. गठबंधन के बाद भी कांग्रेस विरोधी पंजाबी वोट का फायदा बीजेपी को ही मिलता, अब कांग्रेस विरोधी पंजाबी वोट आप और बीजेपी में बंट जाएंगे.

तीनः कांग्रेस को सीटों के लिहाज से कोई बहुत बड़ा फायदा नहीं होने जा रहा था, जहां कांग्रेस मान कर चल रही है कि इस बार लोस चुनाव में दिल्ली में आधी से ज्यादा सीटें जीतेगी, वहीं गठबंधन के बाद भी कांग्रेस को सीटों का कोई खास फायदा नहीं होना था.

चारः लोकसभा चुनाव के बाद यह साफ हो जाएगा कि इसके बाद होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव में किसे कामयाबी मिलेगी? यदि कांग्रेस बेहतर प्रदर्शन कर पाई तो विस चुनाव में अकेले दम पर चुनाव लड़ेगी और यदि बीजेपी का प्रदर्शन बेहतर रहा तो आप को दिल्ली की सत्ता बचाने के लिए फिर कांग्रेस के पास जाना पड़ेगा.

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि जब सीएम अरविंद केजरीवाल दिल्ली में सियासी तौर पर बहुत ताकतवर थे, तब तो कांग्रेस के सहयोग पर भी बेरूखी दिखाते रहे, अब जबकि आप की सियासी पारी लड़खड़ा रही है तो कांग्रेस क्यों उसे सहारा देगी?

याद रहे, दिल्ली में दो तरह के वोट हैं, एक- जो बीजेपी के पक्ष में हैं, और दो- जो बीजेपी के खिलाफ हंै. बीजेपी के खिलाफ जो वोट हंै, वे कांग्रेस और आप में बंटते रहे हैं. जब इस वोट बैंक का बड़ा हिस्सा आप के पास था, तब सीएम अरविंद केजरीवाल दिल्ली में बेहद ताकतवर थे, लेकिन अब कांग्रेस का पक्ष लगातार मजबूत हो रहा है. देखना दिलचस्प होगा कि कांग्रेस की बढ़ती सियासी ताकत का असर लोक सभा चुनाव में नजर आएगा या फिर आप-कांग्रेस में बंटे वोटों के कारण बीजेपी बाजी मार ले जाएगी?

टॅग्स :लोकसभा चुनावआम आदमी पार्टीकांग्रेसराहुल गांधीअरविन्द केजरीवालदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह