लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनावः बिहार में समर्थन के लिए शरद यादव को राजस्थान में लोस सीट देगी कांग्रेस?

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: March 5, 2019 14:02 IST

लोकतांत्रिक जनता दल के अध्यक्ष फतेहसिंह एवं राजस्थान प्रदेश महामंत्री और प्रवक्ता डाॅ आरके मालोत ने आगामी लोकसभा चुनावांे के मद्देनजर लोकतांत्रिक जनता दल के लिये राजस्थान में तीन लोकसभा सीटों की मांग की है और इस संबंध में शरद यादव से चर्चा भी की है.

Open in App

बिहार में शरद यादव की पार्टी के वोट बैंक का समर्थन हांसिल करने के लिए कांग्रेस, राजस्थान में कम-से-कम एक सीट लोकतांत्रिक जनता दल को दे सकती है और बहुत संभव है कि यह सीट बांसवाड़ा-डंूगरपुर लोस सीट हो.

हालांकि, लोकतांत्रिक जनता दल के अध्यक्ष फतेहसिंह एवं राजस्थान प्रदेश महामंत्री और प्रवक्ता डाॅ आरके मालोत ने आगामी लोकसभा चुनावांे के मद्देनजर लोकतांत्रिक जनता दल के लिये राजस्थान में तीन लोकसभा सीटों की मांग की है और इस संबंध में शरद यादव से चर्चा भी की है. उन्हंे शरद यादव ने आश्वस्त किया है कि एलजेडी को उसके परम्परागत गढ़ बांसवाड़ा-डूंगरपुर की ससंदीय सीट दिलवाने की कामयाब कोशिश की जायेगी. 

फतेहसिहं और डाॅ मालोत ने यादव से बातचीत में राजस्थान की सियासी स्थिति को लेकर विस्तार से चर्चा की और उन्हें लोकसभा तथा विधानसभा चुनावों में एलजेडी प्रत्याशियों को मिलते रहे मत प्रतिशत के आधार पर तीन लोकसभा सीटों पर एलजेडी की दावेदारी पेश करने का आग्रह किया है. ये तीन सीटें हैं- बांसवाड़ा-डूंगरपुर, जयपुर ग्रामीण और उदयपुर संभाग की एक और लोकसभा सीट. लेकिन, ऐसा माना जा रहा है कि एलजेडी को राजस्थान में कांग्रेस की ओर से एक सीट बांसवाड़ा-डंूगरपुर मिल सकती है.

दरअसल इसके कई कारण हैं- एकः विधानसभा चुनाव के बाद लोस चुनाव के लिए कांग्रेस ने जिन कमजोर सीटों की पहचान की है, उनमें बांसवाड़ा-डंूगरपुर भी है, जहां 9 विस सीटों में से तीन पर कांग्रेस, तीन पर बीजेपी, दो पर बीटीपी और एक पर कांग्रेस की बागी उम्मीदवार चुनाव जीती थी.

दोः बांसवाड़ा-डंूगरपुर में इस बार बीटीपी के रूप में तीसरी सियासी ताकत का उदय हुआ है, जिसने इस लोस क्षेत्र के सियासी समीकरण को बदल कर रख दिया है.

तीनः बिहार में शरद यादव की पार्टी का आधार तो है ही, अच्छाखासा वोट बैंक भी है, लेकिन अकेले दम पर कुछ खास हांसिल करने की स्थिति नहीं है, बिहार में यदि कांग्रेस को इस वोट बैंक का समर्थन मिल जाता है, तो कांग्रेस कई सीटों पर जीत की उम्मीद कर सकती है.

जाहिर है, यदि कांग्रेस राजस्थान में शरद यादव की पार्टी को बांसवाड़ा-डंूगरपुर सीट दे देती है, तो राजस्थान में कांग्रेस को बड़ा नुकसान नहीं होगा, लेकिन बिहार में बड़ा फायदा जरूर हो सकता है!

टॅग्स :लोकसभा चुनावराजस्थानबिहारकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राष्ट्रीय रक्षा अकादमी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी