लाइव न्यूज़ :

लोक सभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 15 उम्मीदवारों की पहली सूची, जानें राहुल और सोनिया गांधी कहाँ से लड़ेंगे चुनाव?

By शीलेष शर्मा | Updated: March 7, 2019 21:57 IST

लोकसभा चुनाव 2019: राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ेंगे। वहीं, कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ेंगी। काफी दिनों से इस बात की चर्चा थी कि सोनिया गांधी 2019 का चुनाव नहीं लड़ेंगी। 

Open in App

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने 15 उम्‍मीदवारों पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में चार उम्‍मीदवार गुजरात से हैं। बाकी ग्यारह(11) उम्मीदवार उत्तर प्रदेश से हैं। सबसे हैरानी वाली बात ये है कि कांग्रेस की इस पहली सूची में कांग्रेस की यूपी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का नाम नहीं है। 

राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ेंगे। वहीं,  सोनिया गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ेंगी। काफी दिनों से इस बात की चर्चा थी कि सोनिया गांधी 2019 का चुनाव नहीं लड़ेंगी। गुजरात के अहमदाबाद - पश्चिम से राजू परमार को टिकट दिया गया है। आणंद से भरत सिंह एम सोलंकी, वड़ोदरा से प्रशांत पटेल और छोटा उदयपुर से रंजीत मोहनसिंह राठवा को पार्टी ने उम्‍मीदवार बनाया है। यूपी में सहारनपुर से इमरान मसूद को टिकट दिया गया है। बदायूं से सलीम इकबाल शेरवानी को टिकट दिया गया है। धौरहरा लोकसभा सीट से जितिन प्रसाद हैं। उन्‍नाव से श्रीमति अन्‍नू टंडन को उम्‍मीदवार बनाया गया है। वरिष्‍ठ कांग्रेसी नेता सलमान खुर्शीद को परंपरागत सीट फर्रुखाबाद ही दिया गया है। अकबरपुर से राजाराम पाल हैं। जालौन से बृजलाल खबरी, फैलाबाद से निर्मल खत्री है। वहीं, कुशीनगर से आरपीएन सिंह को टिकट दिया गया है। 

बता दें कि प्रियंका गांधी की राजनीति में औपचारिक एंट्री के साथ ये चर्चा भी आम हो गई थी कि वो  रायबरेली से चुनाव लड़ेंगी। लेकिन इस लिस्ट ने वो सारी अटकलों पर विराम लगा दिया है। कहा जा रहा था कि सोनिया गांधी स्वास्थ्य कारणों की वजह से लोकसभा 2019 का चुनाव नहीं लड़ेंगी। 

टॅग्स :राहुल गांधीसोनिया गाँधीप्रियंका गांधीउत्तर प्रदेशगुजरातलोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos