लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनावः जयपुर ग्रामीण में कांग्रेस ने मजबूत उम्मीदवार तलाशा, जातिगत समीकरण भी साधा!

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 2, 2019 17:28 IST

कांग्रेस ने राजस्थान के जिन 6 उम्मीदवारों की घोषणा की है, उनमें राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता कृष्णा पूनिया भी हैं

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने राजस्थान के जिन 6 उम्मीदवारों की घोषणा की है, उनमें राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता कृष्णा पूनिया भी हैं. कांग्रेस ने पहली सूची में किसी भी ब्राह्मण और गुर्जर समाज के नेता को टिकट नहीं दिया था

राजस्थान में कांग्रेस के लिए पहेली बनी 6 सीटों में से बीजेपी की सबसे मजबूत सीट जयपुर ग्रामीण के लिए कांग्रेस ने सशक्त उम्मीदवार तलाश लिया है, तो ब्राह्मण और गुर्जर प्रत्याशी उतार कर जातिगत समीकरण भी साधा है.

कांग्रेस ने राजस्थान के जिन 6 उम्मीदवारों की घोषणा की है, उनमें राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता कृष्णा पूनिया भी हैं. उन्हें बीजेपी की सबसे मजबूत समझी जा रही सीट जयपुर ग्रामीण से टिकट दिया गया है, जहां से केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ चुनाव लड़ रहे हैं.

पिछली बार यह सीट राठौड़ ने 332896 वोटों से जीती थी, लेकिन कृष्णा के चुनावी मैदान में आने से अब यह चुनाव एकतरफा नहीं रहा है. क्योंकि, राज्यवर्धन सिंह राठौड़ राजपूत हैं और कृष्णा पूनिया जाट हैं, इसलिए अब यह मुकाबला दिलचस्प हो गया है. 

कृष्णा के अलावा कांग्रेस ने गंगानगर से भरतराम मेघवाल, अजमेर से  रिज्जू झंनझुनूवाला, राजसमंद से देवकीनंदन गुर्जर, भीलवाड़ा से रामपाल शर्मा और झालावाड़ा-बारां से प्रमोद शर्मा को टिकट देकर, जातिगत समीकरण भी सुधारा है.

याद रहे, कांग्रेस ने पहली सूची में किसी भी ब्राह्मण और गुर्जर समाज के नेता को टिकट नहीं दिया था, लेकिन इस बार उन्हें भी प्रतिनिधित्व मिल गया है.

टॅग्स :लोकसभा चुनावराजस्थान लोकसभा चुनाव 2019जयपुरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी