लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनावः मोहल्ला क्लीनिक के मुकाबले BJP ने चला 'आयुष्मान भारत' पर दांव

By एसके गुप्ता | Updated: April 14, 2019 09:23 IST

लोकसभा चुनावः स्वास्थ्य कैंप अभियान में लोगों की स्वास्थ्य जांच करने के साथ दिल्ली से बाहर के निवासियों का आधार कार्ड या वोटर कार्ड देखकर मौके पर 'आयुष्मान भारत' योजना के तहत स्वास्थ बीमा कार्ड बनाया जाएगा.

Open in App

दिल्ली की राजनीति में लोगों के बीच मोहल्ला क्लीनिक के सहारे अपनी 'लोकप्रियता' और 'स्वीकार्यता' बढ़ाने का प्रयास करने वाली आम आदमी पार्टी के इस दांव के जवाब में भाजपा ने 'आयुष्मान भारत' का पासा चला है. दिल्ली के 14 जिलों और अनाधिकृत कॉलोनियों में भाजपा स्वास्थ्य कैंप लगाकर 'आयुष्मान भारत' योजना का प्रचार करने में जुट गई है.स्वास्थ्य कैंप अभियान में लोगों की स्वास्थ्य जांच करने के साथ दिल्ली से बाहर के निवासियों का आधार कार्ड या वोटर कार्ड देखकर मौके पर 'आयुष्मान भारत' योजना के तहत स्वास्थ बीमा कार्ड बनाया जाएगा. इस अभियान से लोगों में को संदेश दिया जाएगा कि भाजपा तो देश के गरीबों को 5 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा दे रही है लेकिन केजरीवाल सरकार इसे दिल्ली में लागू नहीं कर रही है.भाजपा ने चुनाव आयोग से भी जिलेवार इन स्वास्थ्य कैंप को लगाने की औपचारिक संस्तुति हासिल कर ली है. भाजपा मीडिया सेल के प्रमुख नीलकांत बक्शी ने लोकमत से कहा कि केंद्र की ओर से गरीबों के लिए चलाई गई इस योजना में गरीब परिवार को मुफ्त में पांच लाख रुपए का बीमा दिया जा रहा है. जिससे गरीब लोग पैसे की कमी के कारण इलाज से वंचित न रहें.घटी है दिल्ली के अस्पतालों में भीड़ दिल्ली सरकार ने मोहल्ला क्लीनिक योजना लोगों को घर के नजदीक मुफ्त उपचार देने के लिए शुरू की है. जहां बुखार, जुकाम, खांसी, चर्म रोग, उल्टी-दस्त के अलावा मधुमेह के रोगियों को दवाएं मिलती हैं. इससे दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में लोगों की भीड़ कम हुई है और छोटी बीमारियों के लिए अस्पताल की लंबी लाइनों से लोगों को राहत मिली है.

टॅग्स :लोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव