लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनावः गुजरात में BJP विधायक ने केंद्रीय मंत्री के लिए धमकाकर मांगे वोट, चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 17, 2019 07:56 IST

गुजरात लोकसभा चुनावः दाहोद से भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार जसवंत सिन्हा भाभोर के समर्थन में प्रचार करने पहुंचे फतेहपुरा से विधायक रमेश कटारा यहां एक छोटी सी सभा में लोगों को धमकाते हुए वीडियो में कैद हुए हैं. यह घटना करीब दो दिन पहले की है.

Open in App

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, जिसमें गुजरात के एक भाजपा विधायक मतदाताओं को धमका रहे हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मतदान केंद्र पर कैमरे लगवाए हैं ताकि यह पता चल सके कि किसने पार्टी के उम्मीदवार को वोट नहीं दिया.दाहोद से भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार जसवंत सिन्हा भाभोर के समर्थन में प्रचार करने पहुंचे फतेहपुरा से विधायक रमेश कटारा यहां एक छोटी सी सभा में लोगों को धमकाते हुए वीडियो में कैद हुए हैं. यह घटना करीब दो दिन पहले की है.कटारा वीडियो में लोगों को धमका रहे हैं कि यदि केंद्रीय मंत्री भाभोर को वोट नहीं दिया तो मोदी गांव को काम देना रोक देंगे. फतेहपुरा विधानसभा सीट दाहोद लोकसभा क्षेत्र के तहत आती है. कटारा का वीडियो वायरल होने के बाद दाहोद के कलेक्टर और जिला चुनाव अधिकारी वी. एल. खराड़ी ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है. उन्हें एक दिन के भीतर जवाब देना है.वीडियो में कटारा कह रहे हैं, ''भाभोर की फोटो और कमल के चुनाव चिह्न (भाजपा का चुनाव चिह्न ) वाला बटन दबाएं. इस बार मोदी साहब ने कैमरा लगाए हैं. वह वहां से बैठे-बैठे देख सकते हैं कि किसने भाजपा के पक्ष में और किसने कांग्रेस के पक्ष में वोट दिया है.''

टॅग्स :लोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)गुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह