लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: मणिपुर में 11 पोलिंग बूथों पर 22 अप्रैल को फिर से होगी वोटिंग, गोलीबारी और हिंसक झड़प की घटनाओं के बाद चुनाव आयोग ने लिया फैसला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 21, 2024 09:39 IST

लोकसभा चुनाव के पहले चरण के समापन के बाद मणिपुर में 11 पोलिंग बूथों पर 22 अप्रैल को फिर से वोटिंग होगी।

Open in App
ठळक मुद्देमणिपुर में 11 पोलिंग बूथों पर 22 अप्रैल को फिर से वोटिंग होगी, 19 अप्रैल को हुई थी वोटिंगआयोग ने 11 पोलिंग बूथों पर हिंसा और गोलाबारी के बाद मतदान को रद्द घोषित किया हैमणिपुर में शुक्रवार शाम 7 बजे तक 69.18 प्रतिशत मतदान हुआ था

इम्फाल: लोकसभा चुनाव के पहले चरण के समापन के बाद मणिपुर में 11 पोलिंग बूथों पर 22 अप्रैल को फिर से वोटिंग होगी। इस संबंध में मणिपुर के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) ने घोषणा की कि भीतरी मणिपुर लोकसभा सीट के 11 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान कराया जाएगा।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार मणिपुर के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 11 पोलिंग बूथ पर 19 अप्रैल को हुई हिंसा और गोलाबारी के बाद चुनावों को रद्द घोषित कर दिया गया है। मणिपुर में शुक्रवार शाम 7 बजे तक 69.18 प्रतिशत मतदान हुआ।

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने इस संबंध में कहा, ''निर्वाचन आयोग ने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 58(2) और 58ए(2) के तहत निर्देश दिया है कि 19 अप्रैल (शुक्रवार) को 11 मतदान केंद्रों के संबंध में आंतरिक मणिपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के नीचे दी गई तालिका में सूचीबद्ध स्टेशनों का मतदान रद्द कर दिया गया है और उक्त मतदान केंद्रों पर फिर से दोबारा 22 अप्रैल को सुबह 7:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक मतदान कराया जाएगा।"

आयोग की ओर से दी गई सूचना के अनुसार प्रभावित मतदान केंद्र जहां पुनर्मतदान कराया जाएगा, उनमें खुरई विधानसभा क्षेत्र में मोइरंगकम्पु साजेब उच्च प्राथमिक विद्यालय और एस इबोबी प्राथमिक विद्यालय (ईस्ट विंग), क्षेत्रीगाओ में चार, थोंगजू में एक, उरीपोक में तीन और कोंथौजाम में एक मतदान केंद्र है।

19 अप्रैल को संघर्षग्रस्त मणिपुर में कुछ मतदान केंद्रों पर हिंसा की घटनाएं सामने आईं, जहां कुछ उपद्रवियों ने गोलीबारी की और ईवीएम को भी नष्ट कर दिया था।

इस घटना में गोलीबारी के बाद एक नागरिक के घायल होने की खबर है और लोकसभा चुनाव में मतदान के दौरान मणिपुर के इंफाल के मोइरंगकम्पु सजेब अवांग लीकाई में एक मतदान केंद्र पर झड़प की खबर है।

मोइरंगकंपू के ब्लॉक लेवल अधिकारी साजेब सुरबाला देवी ने कहा, "अचानक दो लोग यहां आए और कांग्रेस और बीजेपी के पोलिंग एजेंटों के बारे में पूछा। वे कांग्रेस एजेंट का हाथ पकड़कर बाहर ले गए। फिर दोनों लोगों ने कार के अंदर से गोलियां चलाईं। जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया।"

भीतरी मणिपुर संसदीय क्षेत्र के सभी 32 विधानसभा क्षेत्रों और बाहरी मणिपुर (एसटी) संसदीय क्षेत्र के 15 विधानसभा क्षेत्रों में लोकसभा के लिए मतदान हुआ। बाहरी मणिपुर के शेष 13 खंडों के लिए मतदान दूसरे चरण में 26 अप्रैल को होगा। 18वीं लोकसभा के 543 सदस्यों को चुनने के लिए भारत में 19 अप्रैल से 1 जून तक सात चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे।

दूसरा चरण 26 अप्रैल को होगा और बाकी चरण क्रमशः 7 मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई और 1 जून को होंगे। वोटों की गिनती 4 जून को होगी।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024मणिपुर लोकसभा चुनाव २०२४चुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया