Lok Sabha Elections 2024: पांचवें चरण में इन 8 राज्यों में डाले जाएंगे वोट, 695 उम्मीदवार मैंदान में, यहां जानें सबकुछ

By अंजली चौहान | Updated: May 14, 2024 15:16 IST2024-05-14T15:15:42+5:302024-05-14T15:16:27+5:30

Lok Sabha Elections 2024: चल रहे संसदीय चुनावों के पांचवें चरण के लिए मतदान 20 मई को छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 49 निर्वाचन क्षेत्रों में होगा।

Lok Sabha Elections 2024 Votes will be cast in these 8 states in the fifth phase 695 candidates are in the fray know everything here | Lok Sabha Elections 2024: पांचवें चरण में इन 8 राज्यों में डाले जाएंगे वोट, 695 उम्मीदवार मैंदान में, यहां जानें सबकुछ

Lok Sabha Elections 2024: पांचवें चरण में इन 8 राज्यों में डाले जाएंगे वोट, 695 उम्मीदवार मैंदान में, यहां जानें सबकुछ

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के चार चरण पूरे होने के बाद अब पांचवें चरण के चुनाव को लेकर तैयारियां चल रही है। 20 मई 2024 को पांचवें चरण का मतदान होने वाला है जिसमें 6 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 49 निर्वाचन क्षेत्रों में लोग अपने अधिकार का प्रयोग करेंगे।

किन राज्यों में होगा मतदान

20 मई को होने वाले मतदान में बिहार की 5 सीटों, जम्मू-कश्मीर की 1 सीट, झारखंड की 3 सीटों, लद्दाख की 1 सीट, महाराष्ट्र की 13 सीटों, ओडिशा की 5 सीटों, उत्तर प्रदेश की 14 सीटों और पश्चिम बंगाल में 7 सीटों पर मतदान होगा। 

बिहार में सीतामढी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सारण, हाजीपुर (एससी) में वोटिंग होगी।

वहीं, उत्तर प्रदेश में मोहनलालगंज (एससी), लखनऊ, अमेठी, रायबरेली, जालौन, झाँसी, हमीरपुर, बांदा, कौशांबी (एससी), बाराबंकी (एससी), फैजाबाद, कैसरगंज, गोंडा में मतदान होगा।

पश्चिम बंगाल में बंगाण, बैरकपुर, हावड़ा, उलुबेरिया, श्रीरामपुर, हुगली, आरामबाग में 20 तारीख को मतदान होगा।

झारखंड में चतरा, कोडरमा, हजारीबाग में वोटिंग होगी।

जम्मू कश्मीर के बारामूला में वोटिंग होगी।

लद्दाख में 20 मई को एक सीट लद्दाख पर मतदान होगा।

महाराष्ट्र धुले, डिंडोरी, नासिक, कल्याण, पालघर, भिवंडी, ठाणे, मुंबई उत्तर, मुंबई उत्तर-पश्चिम, मुंबई उत्तर-पूर्व, मुंबई उत्तर-मध्य, मुंबई दक्षिण-मध्य, मुंबई दक्षिण में वोटिंग होगी।

ओडिशा में बरगढ़, सुंदरगढ़, बोलांगीर, कंधमाल, अस्का में वोटिंग होगी।

इस चरण में कई दिग्गजों की किस्मत का फैसला होने वाला है। स्मृति ईरानी राहुल गांधी और दिनेश प्रताप, राजनाथ सिंह जैसे लोग चुनावी मैदान में है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि इन सीटों का क्या हाल है। इस चरण में देखने वाली सीटें उत्तर प्रदेश में अमेठी, रायबरेली, लखनऊ और कैसरगंज हैं; बिहार में सारण; और सभी छह मुंबई लोकसभा सीटों के साथ-साथ महाराष्ट्र में कल्याण अहम सीट है।

वहीं, इन सीटों पर प्रमुख उम्मीदवारों में उत्तर प्रदेश के अमेठी से स्मृति ईरानी और कांग्रेस के केएल शर्मा, रायबरेली से राहुल गांधी और दिनेश प्रताप सिंह, लखनऊ से केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बिहार के सारण से लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य शामिल हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे डॉ. श्रीकांत शिंदे कल्याण से, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल मुंबई उत्तर से, साथ ही वरिष्ठ वकील उज्ज्वल निकम और मुंबई क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ मुंबई उत्तर-मध्य से मैदान में हैं।

पांचवें चरण के बाद छठे चरण का मतदान 25 मई को होगा और अंतिम चरण का मतदान 1 जून को होगा। लोकसभा नतीजों की घोषणा 4 जून को होगी।

Web Title: Lok Sabha Elections 2024 Votes will be cast in these 8 states in the fifth phase 695 candidates are in the fray know everything here

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे