लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: केरल में होगा आज दो दिग्गजों का आमना-सामना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बरक्स राहुल गांधी भी कर रहे हैं रैली, जानिए प्रचार का पूरा समीकरण

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 15, 2024 11:11 IST

केरल में सोमवार को हाई-वोल्टेज राजनीतिक गतिविधियां देखने को मिल सकती है क्योंकि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी लोकसभा चुनाव 2024 के चुनाव प्रचार में अपने-अपने दलों या गठबंधन के उम्मीदवारों के प्रचार करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देकेरल में सोमवार को हो सकता है हाई-वोल्टेज राजनीतिक ड्रामा, मोदी-राहुल देंगे दस्तकदोनों अपने दलों या गठबंधन के उम्मीदवारों का करेंगे प्रचार, संबोधित करेंगे चुनावी रैलियों कोराहुल गांधी अपने लोकसभा क्षेत्र वायनाड में आयोजित कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे

तिरुवनन्तपुरम: केरल में सोमवार को हाई-वोल्टेज राजनीतिक गतिविधियां देखने को मिल सकती है क्योंकि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी लोकसभा चुनाव 2024 के चुनाव प्रचार में अपने-अपने दलों या गठबंधन के उम्मीदवारों के प्रचार करेंगे और चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे।

समाचार वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के चुनावी अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 अप्रैल को केरल में दो कार्यक्रमों में भाग लेने वाले हैं। इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी दो दिवसीय दौरे पर केरल पहुंच रहे हैं, जहां वो शाम में उत्तरी कोझिकोड में यूडीएफ की रैली में हिस्सा लेंगे और अपने लोकसभा क्षेत्र वायनाड में आयोजित कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

केरल में लोकसभा चुनाव के लिए सभी 20 सीटों पर 26 अप्रैल को मतदान होगा। आज की केरल यात्रा को लें तो यह पीएम मोदी की छठी यात्रा है। वह आखिरी बार 19 मार्च को केरल आए थे, जब उन्होंने पलक्कड़ जिले में एक विशाल रोड शो किया था।

जहां तक राहुल गांधी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आज के केरल दौरे का सवाल है तो पीएम नरेंद्र मोदी सोमवार सुबह त्रिशूर जिले के अलाथुर निर्वाचन क्षेत्र के कुन्नामंगलम में चुनाव अभियान के तहत सार्वजनिक बैठक में हिस्सा लेंगे। इसके अलावा मोदी अलाथुर और त्रिशूर में चुनाव लड़ रहे एनडीए उम्मीदवारों टीएन सरासु और सुरेश गोपी के लिए चुनाव प्रचार में भाग लेंगे। उसके बाद वह तिरुवनंतपुरम जिले के कट्टक्कडा की यात्रा करेंगे।

कट्टक्कडा में मोदी क्रमशः अट्टिंगल और तिरुवनंतपुरम निर्वाचन क्षेत्रों से एनडीए के बैनर तले चुनाव लड़ रहे दो केंद्रीय मंत्रियों वी मुरलीधरन और राजीव चंद्रशेखर के लिए प्रचार करेंगे। भाजपा ने राजीव चन्द्रशेखर को तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद शशि थरूर के खिलाफ मैदान में उतारा है।

मालूम हो कि साल 2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा ने अभिनेता से नेता बने सुरेश गोपी को त्रिशूर से मैदान में उतारा था और 28.2 प्रतिशत वोट शेयर दर्ज किया था, जबकि 2014 के उम्मीदवार केपी श्रीसन को 11.15 प्रतिशत वोट मिले थे। वहीं राहुल गांधी केरल की अपनी यात्रा में पार्टी उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे और यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) की रैलियों को संबोधित करेंगे।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024केरल लोकसभा चुनाव २०२४नरेंद्र मोदीराहुल गांधीकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह