लोकसभा चुनाव 2024ः कांग्रेस को सपा प्रमुख ने दिया झटका, अखिलेश यादव ने ट्वीट कर मचाई खलबली, अमेठी में हमेशा VIP जीते-हारे हैं, लेकिन...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 6, 2023 18:01 IST2023-03-06T17:52:01+5:302023-03-06T18:01:01+5:30

Lok Sabha Elections 2024: अखिलेश यादव ने ट्वीट में कहा, ''अमेठी में ग़रीब महिलाओं की दुर्दशा देखकर मन बहुत दुखी हुआ। यहां हमेशा वीआईपी जीते और हारे हैं, फिर भी यहां ऐसा हाल है तो बाकी प्रदेश का क्या कहना। अगली बार अमेठी बड़े लोगों को नहीं बड़े दिलवाले लोगों को चुनेगा। सपा अमेठी की दरिद्रता को मिटाने का संकल्प उठाती है।''

Lok Sabha Elections 2024 SP chief Akhilesh Yadav attack Congress panic tweet VIP always won lost in Amethi | लोकसभा चुनाव 2024ः कांग्रेस को सपा प्रमुख ने दिया झटका, अखिलेश यादव ने ट्वीट कर मचाई खलबली, अमेठी में हमेशा VIP जीते-हारे हैं, लेकिन...

अमेठी लोकसभा सीट से अपना प्रत्याशी उतारने से परहेज करती रही है।

Highlightsअमेठी लोकसभा सीट से अपना प्रत्याशी उतारने से परहेज करती रही है।सपा अमेठी की दरिद्रता को मिटाने का संकल्प उठाती है।अमेठी लोकसभा क्षेत्र अर्से से नेहरू-गांधी परिवार का गढ़ माना जाता रहा है।

अलीगढ़ः समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने नेहरू-गांधी परिवार का गढ़ रहे अमेठी क्षेत्र से अगले लोकसभा चुनाव में पार्टी का उम्मीदवार उतारने के संकेत दिये। सपा अभी तक अमेठी लोकसभा सीट से अपना प्रत्याशी उतारने से परहेज करती रही है।

रविवार को अमेठी के दौरे पर गये अखिलेश ने एक ट्वीट में कहा, ''अमेठी में ग़रीब महिलाओं की दुर्दशा देखकर मन बहुत दुखी हुआ। यहां हमेशा वीआईपी जीते और हारे हैं, फिर भी यहां ऐसा हाल है तो बाकी प्रदेश का क्या कहना। अगली बार अमेठी बड़े लोगों को नहीं बड़े दिलवाले लोगों को चुनेगा। सपा अमेठी की दरिद्रता को मिटाने का संकल्प उठाती है।''

अखिलेश ने ट्वीट के साथ अपने अमेठी के दौरे की कुछ तस्वीरें भी डाली हैं। अमेठी लोकसभा क्षेत्र अर्से से नेहरू-गांधी परिवार का गढ़ माना जाता रहा है। सपा यहां से अपना प्रत्याशी खड़ा करने से परहेज करती रही है। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में इस सीट पर भाजपा नेता और केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को पराजित करके कांग्रेस का वर्चस्व तोड़ा था। 

Web Title: Lok Sabha Elections 2024 SP chief Akhilesh Yadav attack Congress panic tweet VIP always won lost in Amethi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे