लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: "राहुल गांधी का भविष्य अंधकारमय है, यह बात तो सभी लोग जानते हैं", हिमंत बिस्वा सरमा का कांग्रेस नेता पर जबरदस्त हमला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 26, 2024 09:01 IST

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर एकबार फिर हमला करते हुए कहा कि उनका भविष्य बेहद 'अंधकारमय' है और इस कारण उनके अनुयायियों का भी भविष्य 'अंधकारमय' है।

Open in App
ठळक मुद्देअसम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर एकबार फिर किया तीखा हमला राहुल गांधी का भविष्य बेहद 'अंधकारमय' है, इस कारण उनके अनुयायियों का भी भविष्य भी वैसा ही हैसीएम सरमा ने कहा कि साल 2026 तक कांग्रेस पार्टी का अस्तित्व असम से खत्म हो जाएगा

गुवाहाटी: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बीते सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर एकबार फिर हमला करते हुए कहा कि उनका भविष्य बेहद 'अंधकारमय' है और इस कारण उनके अनुयायियों का भी भविष्य 'अंधकारमय' है।

समाचार वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार असम में किसी जमाने में कांग्रेस का झँडा बुलंद करने वाले भाजपा नेता सरमा ने बेहद आत्मविश्वास के साथ कहा कि साल 2026 तक, जब असम में अगले विधानसभा चुनाव होंगे, राज्य में कांग्रेस पार्टी का अस्तित्व पूरी तरह से खत्म हो जाएगा।

उन्होंने कहा, “कांग्रेस को वोट देने का मतलब राहुल गांधी को वोट देना है और भाजपा को वोट देने का मतलब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वोट देना है। जो लोग नरेंद्र मोदी से प्यार करते हैं और मानते हैं कि उनकी अगुवाई में भारत 'विश्वगुरु' बनेगा, वे इस लोकसभा चुनाव में भाजपा को वोट देंगे। वहीं इसके उलट जिन लोगों का भरोसा राहुल गांधी में है, वे जानते हैं कि उनका भविष्य अंधकारमय है। दरअसल राहुल गांधी का ही नहीं बल्कि उनके अनुयायियों का भी भविष्य अंधकारमय है।''

सीएम सरमा ने आगे विस्तार से बताया कि उनके मुताबिक क्यों कांग्रेस पार्टी असम में 'कुछ छोटे इलाकों' तक ही सीमित हो जाएगी।

उन्होंने कहा, “पिछले डेढ़ महीने में आपने एक बड़ा ‘क्षरण’ देखा है। कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता या तो भाजपा में या फिर असम गण परिषद में शामिल हो गए। मेरा मानना ​​है कि 2026 तक असम में कुछ छोटे इलाकों को छोड़कर कांग्रेस पार्टी नहीं रहेगी।''

मुख्यमंत्री सरमा ने कहा, ''उनके कई अच्छे नेता लोकसभा चुनाव तक हमारे साथ जुड़े रहेंगे और यह प्रक्रिया चुनाव के बाद भी जारी रहेगी।''

मालूम हो कि भाजपा वर्तमान में असम की 14 में से 11 सीटें शामिल हैं। आगामी आम चुनावों में राज्य में 19 अप्रैल, 26 अप्रैल और 7 मई को मतदान होगा, जो राष्ट्रव्यापी सात चरण के मतदान के पहले तीन चरण हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024हेमंत विश्व शर्माराहुल गांधीकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल