लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: ''राहुल गांधी मुश्किल समय में भाग जाते हैं'', यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चंडीगढ़ में कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 20, 2024 14:55 IST

योगी आदित्यनाथ ने चंडीगढ़ में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला। सीएम योगी ने कहा कि वे और उनकी पार्टी देश में आतंकवाद, नक्सलवाद, भ्रष्टाचार और अराजकता के लिए जिम्मेदार हैं।

Open in App
ठळक मुद्देयोगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी पर बेहद तीखा हमला बोलायोगी ने कहा कि वे और उनकी पार्टी आतंकवाद, नक्सलवाद और भ्रष्टाचार के लिए जिम्मेदार हैंउन्होंने कहा कि देश में जब भी कोई संकट आता है तो राहुल गांधी सबसे पहले विदेश भागते हैं

चंडीगढ़: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को चंडीगढ़ में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वे और उनकी पार्टी देश में आतंकवाद, नक्सलवाद, भ्रष्टाचार और अराजकता के लिए जिम्मेदार हैं।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार मुख्यमंत्री योगी ने कांग्रेस नेता और वायनाड के सांसद पर निशाना साधते हुए कहा, ''देश में जब भी कोई संकट आता है तो राहुल गांधी पहले शख्स होते हैं, जो देश छोड़कर भागने वालों में शामिल होते हैं।''

उन्होंने आगे कहा, "पिछली सदी के बाद से देश के सामने कोरोना सबसे बड़ा संकट था। क्या राहुल गांधी को कहीं भी स्थिति को संबोधित करते देखा गया? क्या वो चंडीगढ़ आए? वो तो उत्तर प्रदेश भी नहीं आए थे।"

सीएम योगी ने कोरोना संकट से निपटने में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि पीएम मोगी ने देश के सभी सांसदों और विधायकों से मुलाकात करके स्थिति को संभाला और हमने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से संकट के दौरान सेवा करने को कहा था।

उन्होंने आगे कहा, "हमने कोविड काल के दौरान देश की सेवा करने की पूरी कोशिश की। मैं मुख्यमंत्री के रूप में गांव-गांव गया। 1 करोड़ प्रवासी उत्तर प्रदेश आए और उन्हें बिहार, राजस्थान और उत्तराखंड और कई अन्य स्थानों पर जाना पड़ा। मैंने सभी के सुरक्षित प्रस्थान के लिए 14,000 बसों की व्यवस्था की थी।"

मालूम हो कि चंडीगढ़ में कांग्रेस के मनीष तिवारी और भाजपा के संजय टंडन के बीच मुकाबला होगा। भाजपा ने 2014 और 2019 में यह सीट जीती और किरण खेर सांसद चुनी गई थीं।

पंजाब में 13 सीटों के लिए मतदान एक ही चरण में होगा और 1 जून को सातवें और अंतिम चरण में लुधियाना, गुरदासपुर, अमृतसर, खडूर साहिब, जालंधर, होशियारपुर, नंदपुर साहिब, फतेहगढ़ साहिब, फरीदकोट फिरोजपुर, बठिंडा, संगरूर और पटियाला निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होगा।

वहीं छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में फैले 49 संसदीय क्षेत्रों में आद पांचवें चरण का मतदान हो रहा है। चुनाव आयोग के मुताबिक लोकसभा के इन सीटों के साथ ओडिशा विधानसभा की 35 विधानसभा सीटों के लिए भी एक साथ मतदान हो रहा है।

पांचवें चरण में विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में प्रमुख मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। राहुल गांधी, बीजेपी नेता राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी, ​​राजीव प्रताप रूडी, पीयूष गोयल, उज्जवल निकम, करण भूषण सिंह, एलजेपी (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान, जेकेएनसी प्रमुख उमर अब्दुल्ला और राजद नेता रोहिणी आचार्य जैसे नेता चुनावी मैदान में हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024योगी आदित्यनाथराहुल गांधीकांग्रेसBJPचंडीगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह, वे किसी और नेता पर भरोसा नहीं कर पा रही हैं

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी