Lok Sabha Elections 2024: 'गांधी परिवार के पुराने भरोसेमंद केएल शर्मा अमेठी से भरेंगे नामांकन': सूत्र

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 3, 2024 08:53 IST2024-05-03T08:44:06+5:302024-05-03T08:53:39+5:30

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के रायबरेली से लोकसभा चुनाव लड़ने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस के वफादार किशोरी लाल शर्मा अमेठी से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

Lok Sabha Elections 2024: Rahul Gandhi can file nomination from Rae Bareli and KL Sharma from Amethi: Sources | Lok Sabha Elections 2024: 'गांधी परिवार के पुराने भरोसेमंद केएल शर्मा अमेठी से भरेंगे नामांकन': सूत्र

Lok Sabha Elections 2024: 'गांधी परिवार के पुराने भरोसेमंद केएल शर्मा अमेठी से भरेंगे नामांकन': सूत्र

Highlightsकांग्रेस नेता राहुल गांधी के रायबरेली से लोकसभा चुनाव लड़ने की संभावना हैकांग्रेस के वफादार किशोरी लाल शर्मा अमेठी से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैंअमेठी-राय़बेरली पर पूरे देश की निगाहें, हालांकि कांग्रेस ने अभी कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है

नई दिल्ली:कांग्रेस नेता राहुल गांधी के रायबरेली से लोकसभा चुनाव लड़ने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार पार्टी ने नामांकन दाखिल करने के आखिरी दिन शुक्रवार को इस सीट के लिए उनकी उम्मीदवारी की घोषणा की है।

समाचार एजेंसी के अनुसार पार्टी सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस के वफादार किशोरी लाल शर्मा अमेठी से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं, साल 2019 के चुनाव में इस सीट पर राहुल गांधी भाजपा नेता स्मृति ईरानी से हार गए थे।

सात चरण के आम चुनाव के पांचवें दौर में 20 मई को जिन सीटों पर मतदान होगा, उनके लिए नामांकन दाखिल करने की शुक्रवार आखिरी तारीख है। कांग्रेस ने अभी तक अमेठी और रायबरेली से अपने उम्मीदवारों की पसंद पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, जिन्हें 2019 के चुनावों तक पार्टी का गढ़ माना जाता था।

रायबरेली, निर्वाचन क्षेत्र सोनिया गांधी के पास था, जो हाल ही में राजस्थान से राज्यसभा की सदस्य बनी हैं। सोनिया गांधी से पहले दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने तीन बार रायबरेली से जीत हासिल की थी। इस निर्वाचन क्षेत्र ने 1952 और 1957 में दो बार इंदिरा गांधी के पति और कांग्रेस नेता फ़िरोज़ गांधी भी चुने गये थे।

दोनों ही निर्वाचन क्षेत्र गांधी-नेहरू परिवार के पारंपरिक गढ़ हैं, जिनके सदस्य दशकों से इन सीटों पर काबिज हैं। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी सीट-बंटवारे के समझौते के तहत चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस यहां पर 17 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है और उसकी ओर से केवल अमेठी और रायबरेली सीटों की उम्मीदवारी का ऐलान करना बचा है।

अमेठी में पांचवें चरण में 20 मई को मतदान होना है, नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 3 मई है। राहुल ने 2004 से 2019 तक लोकसभा में अमेठी का प्रतिनिधित्व किया।

राहुल के पिता और दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी भी 1981 से 1991 में अपनी मृत्यु तक अमेठी से ही चुने जाते थे। उसके बाद सोनिया गांधी ने 1999 में यहां से चुनाव लड़ा था लेकिन साल 2004 में उन्होंने राहुल को कमान सौंप दिया था।

Web Title: Lok Sabha Elections 2024: Rahul Gandhi can file nomination from Rae Bareli and KL Sharma from Amethi: Sources

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे