लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव में जदयू के पांच उम्मीदवार नहीं जीत पाएंगे, प्रशांत किशोर ने किया भविष्यवाणी, बंगाल का दिया उदाहरण

By एस पी सिन्हा | Updated: September 12, 2023 18:17 IST

Lok Sabha Elections 2024: इंडिया गठबंधन में नीतीश कुमार अगर रहे भी तो उनकी एक बहुत सीमित भूमिका है। नीतीश कुमार की छवि जमीन पर नहीं बची है।

Open in App
ठळक मुद्देलोगों में विश्वसनीयता खत्म हो चुकी है।राजनीतिक पाला बार-बार पलटने से गांव-गांव में लोग उन पर हंसी उड़ा रहे हैं।इंडिया और एनडीए गठबंधन की चिंता आप मत कीजिए।

Lok Sabha Elections 2024: बिहार में जन सुराज पदयात्रा पर निकले चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने दावा किया है कि अगले लोकसभा चुनाव में जदयू के चुनाव चिन्ह तीर छाप से लड़ने वाले 5 लोग भी चुनाव नहीं जीत पाएंगे, क्योंकि नीतीश कुमार की छवि जमीन पर नहीं बची है।

उन्होंने कहा कि बिहार में जदयू का संगठन बचा नहीं है और लोगों में विश्वसनीयता खत्म हो चुकी है। पीके ने कहा कि ऐसा इसलिए कह रहा हूं क्योंकि आपने मेरी एक भविष्यवाणी सुनी होगी बंगाल में, जहां मैंने कहा था कि भाजपा को 100 सीटें भी नहीं आने वाली है। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन में नीतीश कुमार अगर रहे भी तो उनकी एक बहुत सीमित भूमिका है।

जैसे-जैसे चुनाव करीब आएगा ये हमारी बात को लिखकर रख लीजिए वैसे-वैसे नीतीश कुमार की भूमिका सीमित होती जाएगी और चुनाव के बाद खत्म हो जाएगी। पीके ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार का राजनीतिक पाला बार-बार पलटने से गांव-गांव में लोग उन पर हंसी उड़ा रहे हैं।

बिहार के लोग समझ चुके हैं कि किसी जमाने में सुशासन बाबू के नाम से जाने जाने वाले नीतीश कुमार की आज प्राथमिकता सिर्फ और सिर्फ ये है कि मैं किसी तरह मुख्यमंत्री बना रहूं। इंडिया और एनडीए गठबंधन की चिंता आप मत कीजिए।

नीतीश कुमार और जदयू की चिंता ये होनी चाहिए कि लोकसभा के चुनाव के बाद उनका दल बचेगा भी की नहीं, चिंता का कारण ये होना चाहिए। उन्होंने कहा कि आप बहुत बड़े स्तर की बात कर रहे हैं जो उनके पहुंच से बाहर की बात है।

पीके ने कहा कि नीतीश कुमार ने साफ कर दिया है कि विपक्षी दलों का  गठबंधन इंडिया उनके लिए एक दरवाजा है और एनडीए उनके लिए खिड़की है। अगर नीतीश कुमार को इंडिया गठबंधन में भाव नहीं मिला तो वह खिड़की के रास्ते एनडीए में शामिल हो सकते हैं।

टॅग्स :प्रशांत किशोरलोकसभा चुनाव 2024BJPजेडीयूनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी