लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव की तैयारी, दिल्ली में दो दिवसीय बैठक शुरू, पीएम मोदी शामिल, सीट सहित कई मुद्दे पर चर्चा, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 23, 2023 10:25 IST

Lok Sabha Elections 2024: आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों और कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने के लिए शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की दो दिवसीय बैठक राजधानी स्थित पार्टी के केंद्रीय कार्यालय (विस्तार) में शुरू हुई।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शामिल हुए।जेपी नड्डा की अध्यक्षता में बैठक हो रही है। तरुण चुघ और विनोद तावड़े ने नड्डा का स्वागत किया। 

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी शुरू हो गई है। पक्ष और विपक्ष लगातार बैठक कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और अन्य भाजपा नेता दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में पार्टी की दो दिवसीय राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में शामिल हुए। 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी इस बैठक में भाग लेने के लिए पार्टी मुख्यालय पहुंचे, जहां भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने स्वागत किया। आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों और कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने के लिए शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की दो दिवसीय बैठक राजधानी स्थित पार्टी के केंद्रीय कार्यालय (विस्तार) में शुरू हुई।

संसद का शीतकालीन सत्र निर्धारित अवधि से एक दिन पहले समाप्त होने के अगले ही दिन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा की अध्यक्षता में यह बैठक हो रही है। सूत्रों ने बताया कि बैठक में पार्टी के विभिन्न ‘मोर्चों’ और राज्य इकाइयों ने अपनी मौजूदा संगठनात्मक गतिविधियों का ब्योरा साझा किया। उनके मुताबिक लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की ओर से इन मोर्चों व राज्य इकाइयों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।

बैठक में केंद्र सरकार की कई कल्याणकारी योजनाओं का कवरेज सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चल रही ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’, हाल के पांच विधानसभा चुनावों के परिणाम और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर पार्टी के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रमों के बारे में भी चर्चा होने की संभावना है। दिल्ली इकाई अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा, महासचिव तरुण चुघ और विनोद तावड़े ने नड्डा का स्वागत किया। 

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024नरेंद्र मोदीजेपी नड्डाअमित शाहBJPदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह