लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: "नीतीश कुमार ने कई बार पाला बदला, इतिहास उन्हें...", राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 7, 2024 10:34 IST

आप के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने जदयू प्रमुख नीतीश कुमार पर इंडिया गठबंधन को गच्चा देने के लिए जबरदस्त हमला किया है।

Open in App
ठळक मुद्देसंजय सिंह ने जदयू प्रमुख नीतीश कुमार पर इंडिया गठबंधन को गच्चा देने के लिए निशाने पर लियासंजय सिंह ने कहा कि इतिहास कभी भी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का न्याय नहीं करेगा उन्होंने कहा कि नीतीश का इंडिया ब्लॉक से बाहर जाना विपक्षी गठबंधन के लिए बहुत बड़ा झटका है

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार के 'शराब घोटाले' के आरोपी और हाल में सुप्रीम कोर्ट द्वारा ईडी की न्यायिक हिरासत से जमानत पाकर तिहाड़ जेल से बाहर निकले आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने जनता दल यूनाइटेड के प्रमुख नीतीश कुमार पर इंडिया गठबंधन को गच्चा देने के लिए जबरदस्त हमला किया है।

राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि इतिहास बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का न्याय नहीं करेगा और उनका इंडिया ब्लॉक से बाहर जाना विपक्षी गठबंधन के लिए बहुत बड़ा झटका है।

समाचार वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार आप नेता संजय सिंह ने कहा कि इंडिया ब्लॉक को शुरू से लेकर अब तक का सबसे बड़ा झटका नीतीश कुमार के गंठबंधन से बाहर जाने पर लगा है।

उन्होंने कहा, "नीतीश कुमार जी इंडिया गठबंधन से बाहर जाना पूरी तरह से अप्रत्याशित था। वह विपक्षी दलों को एक साथ लाने के लिए हम लोगों के साथ एक जगह से दूसरी जगह जा रहे थे और फिर अचानक एनडीए में शामिल हो गए। उनका इस तरह से पाला बदलना खुद उनकी छवि को चोट पहुंचाएगा। भले ही इससे उन्हें कुछ समय के शक्ति मिले और थोड़े समय के लिए लाभ हो लेकिन मैं इससे कतई इनकार नहीं करता, इतिहास उन्हें कभी साहसी के रूप में याद नहीं करेगा।"

संजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस को सलाह देते हुए कहा उन्हें दिल्ली में जल्द ही अपने सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा करनी चाहिए ताकि चुनाव अभियान जल्द से जल्द शुरू किया जा सके। उन्होंने कहा कि आप और कांग्रेस को दिल्ली के लिए साथ बैठकर एक न्यूनतम साझा कार्यक्रम बनाने की जरूरत है।

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के अकेले चुनाव लड़ने के फैसले पर संजय सिंह ने कहा, "ममता बनर्जी, नीतीश कुमार के विपरीत भाजपा के साथ नहीं जा सकती हैं। बंगाल में तृणमूल के लिए परिणाम अच्छा होगा और इसका सीधा लाभ इंडिया गठबंधन को होगा।''

आम आदमी पार्टी की मौजूदा स्थिति पर बात करते हुए संजय सिंह ने इस बात पर जोर दिया कि तिहाड़ जेल में बंद अरविंद केजरीवाल ही पार्टी राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री बने रहेंगे।

उन्होंवे कहा, "चूंकि केजरीवाल जेल में बंद हैं, इसलिए सुनीता केजरीवाल लगातार अरविंद केजरीवाल से बातचीत कर रही हैं और जेल से मिले केजरीवाल के संदेश को पार्टी तक पहुंच रही हैं। अगर अदालत अनुमति देती है, तो केजरीवाल के साथ संचार के और रास्ते खुल सकते हैं। पार्टी इस समय कठिन दौर से गुजर रही है और फिलहाल हम अपने उम्मीदवारों के प्रचार पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।''

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024दिल्ली लोकसभा चुनाव २०२४संजय सिंहAam Aadmi Partyआम आदमी पार्टीनीतीश कुमारकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है