लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: एनसीपी की सुप्रिया सुले लड़ेंगी महाराष्ट्र की बारामती सीट से चुनाव, पिता शरद पवार ने किया ऐलान

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 10, 2024 07:20 IST

महाराष्ट्र में एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने अपनी बेटी और सांसद सुप्रिया सुले को एक बार फिर से महाराष्ट्र की बारामती लोकसभा सीट से पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया है।

Open in App
ठळक मुद्देशरद पवार ने अपनी बेटी और सांसद सुप्रिया सुले को फिर से बनाया एनसीपी का उम्मीदवारसुप्रिया सुले एनसीपी की पारंपरिक सीट बारामती से लड़ेंगी चुनाव, बारामती पवार का गढ़ माना जाता हैशरद पवार ने 'मोदी की गारंटी' पर तंज कसते हुए कहा कि पीएम मोदी केवल झूठ बोलते हैं

पुणे:महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख शरद पवार ने बीते शनिवार को अपनी बेटी और सांसद सुप्रिया सुले को एक बार फिर से महाराष्ट्र की बारामती लोकसभा सीट से पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया है।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार शरद पवार ने पुणे जिले के भोर तालुका में आयोजित पार्टी की एक रैली में सुप्रिया सुले के नाम का ऐलान किया।

शरद पवार ने रैली में दिये अपने भाषण के दौरान कहा, "चुनाव आयोग 14 मार्च या 15 मार्च को लोकसभा चुनाव की घोषणा कर सकता है। ये चुनाव हमारे देश का भविष्य तय करेंगे। हमारे देश के भविष्य के बारे में किसी को कभी चिंता नहीं हुई लेकिन अब बदलाव की जरूरत है।"

उन्होंने अपने भाषण में एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीघा हमला करते हुए कहा, "पीएम मोदी का ध्यान किसानों की आत्महत्या पर नहीं है बल्कि उनका ध्यान सिर्फ गुजरात पर है।"

पवार ने मोदी की गारंटी पर तंज कसते हुए कहा, "पीएम 'मोदी की गारंटी' की बात करते हैं लेकिन वह हमें क्या गारंटी दे रहे हैं? न तो काला धन वापस लाया गया, न ही किसान हड़ताल पर हैं, हमारे देश में महंगाई और बेरोजगारी गंभीर समस्या है।"

इसके अलावा शरद पवार ने सभा में मौजूद लोगों से अपनी बेटी सुप्रिया सुले के लिए वोट मांगते हुए पार्टी को प्रदान किए गए नए चुनाव चिन्ह पर अपना वोट देने की अपील की और एक सांसद के रूप में सुले की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बात की।

उन्होंने कहा, "अगर आपको लगता है कि स्थिति नियंत्रण में होनी चाहिए, तो अब समय आ गया है जब आप चुनाव में जाएं और "तुतारी" (एनसीपी एसपी पार्टी के प्रतीक) का बटन दबाएं। आज, मैं सुप्रिया सुले को बारामती लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवारी की घोषित करता हूं। बारामती के मतदाताओं ने सुप्रिया सुले को तीन बार चुनकर संसद भेजा है।''

पवार ने कहा, "आपकी उम्मीदवार संसद में उपस्थिति के मामले में शीर्ष पर हैं। वह आपकी उम्मीदवार हैं। इसलिए आपको आगामी चुनावों में उन्हें चुनकर संसद में भेजना होगा।"

एनसीपी की इस रैली को महा विकास अघाड़ी (एमवीए) द्वारा आयोजित किया गया था। रैली में शरद पवार के साथ उनकी बेटी सुप्रिया सुले, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) सांसद संजय राउत औऱ कांग्रेस से बालासाहेब थोराट भी मौजूद थे।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024शरद पवारSupriya Suleमहाराष्ट्रMaharashtra
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है