लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2024ः सभी विपक्षी दल मिलकर लड़ें, बीजेपी 50 सीट पर सिमट जाएगी, सीएम नीतीश का आरोप-2020 विधानसभा चुनाव में भाजपा के षडयंत्र से हमारी सीटें कम हुई...

By एस पी सिन्हा | Updated: September 3, 2022 21:26 IST

JDU National Executive Lok Sabha Elections 2024: जदयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह विधान पार्षद उपेन्द्र कुशवाहा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा हमारे दल को लगातार तोड़ने का प्रयास करती रही है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार का विकास मेरी प्राथमिकता रही है।2024 में जदयू भाजपा को हाशिये पर लाने का काम करेगी। जदयू तीन राज्यों में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल है, अगले वर्ष हम राष्ट्रीय पार्टी बन जायेंगे।

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी 50 सीटों पर सिमट जाएगी और सभी विपक्षी दल मिलकर चुनाव लड़ें, मैं इसी अभियान में लगा हूं। कुमार ने अपनी पार्टी जदयू की राज्य कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए यहां यह बात कही जिसके तुरंत बाद पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई।

उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग प्रदेश में सांप्रदायिक एवं सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने का कार्य करेंगे और हम सभी को पंचायत स्तर तक पूरी सावधानी बरतनी है। जदयू की ओर से जारी बयान में अनुसार पार्टी के शीर्ष नेता नीतीश ने आरोप लगाया, ‘‘2020 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के षडयंत्र से हमारी सीटें कम हो गयी।

मैं स्वयं मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहता था पर उनके आग्रह पर तैयार हो गया क्योंकि शुरू से ही बिहार का विकास मेरी प्राथमिकता रही है।’’ उन्होंने कहा कि 2005 में मुझे बिहार की सेवा करने का मौका मिलने के बाद से शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और पानी हर क्षेत्र में तथा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन-जाति, पिछड़े-अतिपिछड़े, अल्पसंख्यक वर्गों के कल्याण, महिला सशक्तीकरण व आर्थिक दृष्टि से कमजोर अगड़ी जातियाँ, सबके लिए प्रभावकारी कार्य किये गए हैं।

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में प्रदेश कार्यालय के कर्पूरी सभागार में हुयी राज्य कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुये पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कहा कि हमारी पार्टी तीन राज्यों में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल है, अगले वर्ष हम राष्ट्रीय पार्टी बन जायेंगे।

बिहार में राजद, कांग्रेस सहित सात दलों के साथ नई महागठबंधन सरकार बनाने वाली जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पूर्व सहयोगी दल भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा, ‘‘भाजपा ने मणिपुर में हमारे पांच विधायकों को तोड़कर अपने चरित्र का परिचय दिया है। आने वाले समय में जदयू इसका माकूल जवाब देगी।’’

वहीं जदयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह विधान पार्षद उपेन्द्र कुशवाहा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा हमारे दल को लगातार तोड़ने का प्रयास करती रही है। उन्होंने कहा कि 2024 में जदयू उन्हें हाशिये पर लाने का काम करेगी। 

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारपटनानरेंद्र मोदीअमित शाहलोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया