लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: "इंडिया गठबंधन सनातन विरोधी, जनता अपने वोटों से उन्हें देगी जवाब", स्मृति ईरानी ने रामगोपाल यादव द्वारा राम मंदिर पर की गई टिप्पणी पर कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 8, 2024 10:23 IST

स्मृति ईरानी ने सपा नेता रामगोपाल वर्मा द्वारा राम मंदिर के खिलाफ दिए गए बयान पर कहा कि इंडिया गठबंधन 'सनातन विरोधी' है और भाजपा अपने चुनाव नतीजों से उन्हें मुहतोड़ जवाब देगी।

Open in App
ठळक मुद्देस्मृति सपा नेता रामगोपाल वर्मा द्वारा राम मंदिर के खिलाफ दिए गए बयान पर किया हमलाईरानी ने कहा कि इंडिया गठबंधन 'सनातन विरोधी' है, भाजपा चुनाव नतीजों से उन्हें करारा जवाब देगीएक राम भक्त के रूप में मैं उन्हें बताना चाहती हूं कि सनातन विरोधियों को देश की जनता जवाब देगी

अमेठी: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बुधवार को समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रामगोपाल वर्मा द्वारा राम मंदिर के खिलाफ दिए गए बयान पर हमला करते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन 'सनातन विरोधी' है और भाजपा अपने चुनाव नतीजों से उन्हें मुहतोड़ जवाब देगी।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार स्मृति ईरानी ने कहा, "हम सभी जानते हैं कि इंडिया गठबंधन के नेता राम और सनातन का विरोध करते हैं। राम मंदिर पर राम गोपाल यादव के बयान से लोगों में गुस्सा पैदा हो सकता है। एक राम भक्त के रूप में मैं उन्हें बताना चाहती हूं कि इस चुनाव में लोग उनके सनातन विरोधी रूख का जवाब देंगे।"

इससे पहले एक हिंदी टेलीविजन समाचार चैनल के साथ एक साक्षात्कार में राम गोपाल यादव ने राम मंदिर को 'बेकार मंदिर' कहा था और कहा था कि मंदिर का निर्माण वास्तु शास्त्र के आधार पर नहीं बनाया गया है। राम गोपाल यादव ने कहा था, "यह राम मंदिर एक बेकार मंदिर है। मंदिर का नक्शा त्रुटिपूर्ण था और इसे वास्तु के अनुसार नहीं बनाया गया है।"

भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने अपने निर्वाचन क्षेत्र अमेठी में राहुल गांधी पर हमला करते हुए पाकिस्तानी नेता द्वारा की गई उनकी तारीफ को मुद्दा बनाया। ईरानी ने अमेठी में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, ''अब तक मैं कांग्रेस नेता के खिलाफ ही चुनाव लड़ती थी, लेकिन अब एक पाकिस्तानी नेता ने कहा है कि स्मृति ईरानी को हराना चाहिए। मैं उस नेता से कहना चाहती हूं कि अरे तुमसे तो पाकिस्तान न संभालता, तुम अमेठी की चिंता करते हो। यह वह अमेठी है, जहां पीएम मोदी ने एके 203 राइफल की फैक्ट्री बनाई है, वह राइफल सीमा पर पाकिस्तानी आतंकवादियों को मारने के लिए इस्तेमाल की जाती है।”

स्मृति ईरानी ने कहा, "जब हमारे देश में चुनाव चल रहे हैं, राहुल गांधी को दूसरे देश से समर्थन मिल रहा है। राहुल गांधी ने अभी तक पाकिस्तान से इस समर्थन को अस्वीकार क्यों नहीं किया है? उन्होंने पाकिस्तानी राजनेताओं के हस्तक्षेप की निंदा क्यों नहीं की, चुनावों में राहुल गांधी को इसका जवाब देना होगा।''

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव २०२४स्मृति ईरानीसमाजवादी पार्टीकांग्रेसBJPअमेठी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग