लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: "भ्रष्टाचारियों और वंशवादियों का जमावड़ा है इंडिया गठबंधन", बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 22, 2024 08:34 IST

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने​​​​​​​ लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी गठबंधन इंडिया पर जमकर निशाना साधा और उसे भ्रष्टाचारियों का जमावड़ा कहा।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने​ विपक्षी गठबंधन इंडिया पर जमकर निशाना साधाउपमुख्यमंत्री सिन्हा ने ​कहा कि इंडिया गठबंधन भ्रष्टाचारियों और वंशवादियों का जमावड़ा हैइंडिया गठबंधन वाले अपने निजी हितों की पूर्ति करना चाहते हैं, इसलिए वो लोकसभा चुनाव हारेंगे

पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी गठबंधन इंडिया पर जमकर निशाना साधा और कहा कि जो लोग अपने परिवार से आगे नहीं सोच सकते, समाज और राष्ट्र के लिए कोई दृष्टिकोण नहीं रखते, वे भला कैसे कोई महत्वपूर्ण काम कर सकते हैं।

समाचार एजेसी एएनआई के अनुसार डिप्टी सीएम सिन्हा ने कहा, "इंडिया गठबंधन भ्रष्टाचारियों और वंशवादियों का जमावड़ा है और वे सभी अपने निजी हितों की पूर्ति करना चाहते हैं, इसलिए चुनाव में इंडिया गठबंधन बुरी तरह विफल हो जाएगा।"

इसके साथ उन्होंने मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस की आलोचना करते हुए दावा किया कि उसने जनता का विश्वास खो दिया है, वह अनिश्चित स्थिति में है और चुनौतियों से निपटने के लिए दूसरों के समर्थन पर निर्भर है।

उन्होंने कांग्रेस पार्टी की आलोचना करते हुए कहा, "कांग्रेस ने लोगों का विश्वास खो दिया है। उसकी हालत ख़राब है और वे दूसरों के अधीन रहकर नदी पार करना चाहते हैं।"

विपक्ष की आलोचना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए विजय सिन्हा ने कहा, ''पीएम मोदी एक बड़े मिशन पर हैं, जो दोनों पक्षों के बीच अंतर को दर्शाता है।''

सिन्हा ने कहा, "वह अपने मन में 'राष्ट्र प्रथम' रखते हैं। वह किसी के साथ भेदभाव किए बिना सभी के विकास के लिए काम करते हैं। मोदी जी ने कहा है कि देश भ्रष्टाचार और परिवारवाद से मुक्त हो जाएगा क्योंकि ये देश के लोकतंत्र के लिए खतरनाक हैं।"

पीएम मोदी की शान में कसीदे पढ़ते हुए डिप्टी सीएम ने कहा, "जनता जानती है कि कौन उनके परिवार के सदस्य की तरह उनकी सेवा करता है। मोदी जी का 140 करोड़ का परिवार है, सिर्फ कुछ लोगों का नहीं।"

गौरतलब है कि बिहार में सात चरणों में मतदान होगा. पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल, दूसरे चरण का 26 अप्रैल, तीसरे चरण का 7 मई, चौथे चरण का 13 मई, पांचवें चरण का 20 मई, छठे चरण का 25 मई और सातवें चरण का मतदान 1 जून को होगा।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024कांग्रेसBJPनरेंद्र मोदीभारतपटनाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआखिर गरीब पर ही कार्रवाई क्यों?, सरकारी जमीन पर अमीर लोग का कब्जा, बुलडोजर एक्शन को लेकर जीतन राम मांझी नाखुश और सम्राट चौधरी से खफा

भारतलालू प्रसाद यादव के बड़े लाल तेज प्रताप यादव पर ₹356000 बकाया?, निजी आवास का बिजली कनेक्शन पिछले 3 साल से बकाया राशि के बावजूद चालू

कारोबारIndiGo Crisis: 7 दिसंबर रात 8 बजे तक सभी यात्रियों को तत्काल पैसा वापस करो?, मोदी सरकार ने दिया आदेश, छूटे हुए सभी सामान अगले 48 घंटों के भीतर पहुंचाओ

भारतबाबासाहब ने मंत्री पद छोड़ते ही तुरंत खाली किया था बंगला

भारतIndiGo Crisis: इंडिगो ने 5वें दिन की सैकड़ों उड़ानें की रद्द, दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों में हवाई यात्रा प्रभावित

भारत अधिक खबरें

भारत2026 विधानसभा चुनाव से पहले बंगाल में हलचल, मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद की आधारशिला, हुमायूं कबीर ने धर्मगुरुओं के साथ मिलकर फीता काटा, वीडियो

भारतमहाराष्ट्र महागठबंधन सरकारः चुनाव से चुनाव तक ही बीता पहला साल

भारतHardoi Fire: हरदोई में फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद

भारतWest Bengal: मुर्शिदाबाद में ‘बाबरी शैली की मस्जिद’ के शिलान्यास को देखते हुए हाई अलर्ट, सुरक्षा कड़ी

भारतKyrgyzstan: किर्गिस्तान में फंसे पीलीभीत के 12 मजदूर, यूपी गृह विभाग को भेजी गई रिपोर्ट