लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: बीजेपी के पूर्व विधायक लमानी कांग्रेस में शामिल, कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री शिवकुमार ने कहा-भाजपा और जदएस के 40 से अधिक नेता इच्छुक

By अनुभा जैन | Updated: October 12, 2023 18:18 IST

Lok Sabha Elections 2024: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनता दल सेकुलर (जदएस) के बीच हुए गठजोड़ के विरोधी 40 से अधिक नेता कांग्रेस में शामिल होने के इच्छुक हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे रामप्पा लामनी के कांग्रेस में शामिल होने के बाद शिवकुमार ने संवाददताओं से बातचीत में यह बात कही।भाजपा से शिरहट्टी निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए टिकट नहीं मिला था। बिना किसी शर्त के कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं।

Lok Sabha Elections 2024: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार का ऑपरेशन सफल रहा। शिराहट्टी विधानसभा क्षेत्र से पूर्व बीजेपी विधायक रामप्पा लमानी आज कांग्रेस में शामिल हो गए। आज बेंगलुरु में केपीसीसी कार्यालय में उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार की अध्यक्षता में रामप्पा लमानी का पार्टी में स्वागत किया गया।

शिवकुमार ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि हाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनता दल सेकुलर (जदएस) के बीच हुए गठजोड़ के विरोधी 40 से अधिक नेता कांग्रेस में शामिल होने के इच्छुक हैं। पूर्व भाजपा विधायक रामप्पा लामनी के कांग्रेस में शामिल होने के बाद शिवकुमार ने संवाददताओं से बातचीत में यह बात कही।

लामनी को मई में भाजपा से शिरहट्टी निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए टिकट नहीं मिला था। लामनी ने कहा कि वह बिना किसी शर्त के कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। पिछले महीने पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा की अगुवाई वाले जदएस ने भाजपा के साथ गठजोड़ करने का फैसला किया था।

उससे पहले जदएस नेता एच डी कुमारस्वामी ने नयी दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा के साथ बैठक की थी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की भी जिम्मेदारी संभाल रहे शिवकुमार ने कहा, ‘‘ 40 से अधिक नेताओं के आवेदन मेरे सामने हैं। मैं कभी इस जानकारी का खुलासा करना नहीं चाहता था लेकिन अब (उसके लिए अनुकूल) स्थिति आ गयी है।’’

वैसे उन्होंने उनके नाम नहीं बताये। उन्होंने कहा,‘‘ स्थानीय नेताओं से बातचीत करने के बाद हम उन्हें एक-एक कर पार्टी में शामिल कर रहे हैं।’’ शिवकुमार ने कहा कि भाजपा और जदएस के ये नेता राज्य के उत्तर में बीदर से लेकर दक्षिण में चामराजनगर तक के हैं। उन्होंने कहा, ‘‘(भाजपा और जदएस के बीच) गठजोड़ का विरोध करते हुए कई नेताओं ने हमारी पार्टी में शामिल होने में रुचि दिखाई है।

यदि ये नेता हमारी पार्टी में शामिल किये जाते हैं तो यह हमारे नेतृत्व तथा देश के लिए फायदेमंद होगा।’’ उन्होंने यह भी दावा किया कि आम आदमी पार्टी के 100 से अधिक नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने भी कांग्रेस में शामिल होने में दिलचस्पी दिखायी है जिन्होंने मई में विधानसभा चुनाव लड़ा था।

टॅग्स :कर्नाटकलोकसभा चुनाव 2024बेंगलुरुDK Shivakumar
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया