लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2024ः तीन जनवरी को बिहार दौरे पर नड्डा, नीतीश के खिलाफ करेंगे आवाज बुलंद, मिशन 40 पर फोकस

By एस पी सिन्हा | Updated: December 28, 2022 19:33 IST

बिहारः भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा 3 जनवरी को बिहार दौरे पर आ रहे हैं। वैशाली से नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल अभी से शुरू हो गई है। बिहार के सभी 40 लोकसभा क्षेत्रों में 2024 चुनाव को लेकर रैली और सम्मेलनों का आयोजन किया जाएगा। लोकसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे और लोगों को केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाएंगे।

पटनाः बिहार में नीतीश कुमार से नाता टूटने के बाद भाजपा मिशन 40 के मुहिम में जी जान से जुट गई है। भाजपा यह रणनीति बनाने में जुटी है कि लोकसभा चुनाव के दौरान महागठबंधन खासकर नीतीश कुमार को जीरो पर आउट कर दिया जाये। इसी के आलोक में लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल अभी से शुरू हो गई है।

इसी कड़ी में अब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 3 जनवरी को बिहार दौरे पर आ रहे हैं। वह वैशाली से नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करेंगे। नड्डा अपने दौरे के दौरान बिहार भाजपा के नेताओं के साथ बैठक भी करेंगे और आने वाले समय के लिए पार्टी की जड़ों को बिहार में सशक्त करने पर मंथन करेंगे।

इस दौरान वैशाली के गोरौल में जनसभा को संबोधित करेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार के सभी 40 लोकसभा क्षेत्रों में 2024 चुनाव को लेकर रैली और सम्मेलनों का आयोजन किया जाएगा। जिसकी शुरुआत वैशाली से हो रही है। इसी रैली में शामिल होने के लिए जेपी नड्डा बिहार आ रहे हैं। नड्डा सभी लोकसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे और लोगों को केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाएंगे।

साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नीत महागठबंधन सरकार पर हमलावर रहने और जनता से जुड़े मुद्दों पर राज्य सरकार को घेरने की अहम रणनीति बन सकती है। भाजपा नेताओं के अनुसार रैली में शामिल होने के साथ ही जेपी नड्डा पटना में पार्टी के सभी पदाधिकारियों के साथ बैठक भी कर सकते हैं।

इसमें राज्य के सभी लोकसभा क्षेत्रों में भाजपा को सशक्त करने के लिए अभी से तैयारी में जुटने की रणनीति पर चर्चा होने की संभावना है। इतना ही नहीं नीतीश कुमार के एनडीए से अलग होने से बदले राजनीतिक समीकरण में किस प्रकार से भाजपा राज्य में खुद को मजबूत करे इस पर भी मंथन होगा।

दरअसल लोकसभा चुनाव 2019 में नीतीश कुमार की जदयू के साथ मिलकर चुनाव लड़ने पर भाजपा को बिहार में बड़ी सफलता मिली थी। ऐसे में इस बार नीतीश के महागठबंधन में जाने से वोटों का समीकरण उनके पक्ष में मजबूत दिखता है। इसी में सेंधमारी करने की जुगत में जेपी नड्डा अभी से बिहार पर ध्यान केंद्रित किए हैं। पूर्व मंत्री जिवेश कुमार को जेपी नड्डा के दौरे को लेकर प्रभारी बनाया है।

उनके आगमन को लेकर तैयारियां तेज़ कर दी गई है। पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में ख़ासा उत्साह देखने को मिल रहा है। नड्डा लगातार बिहार का दौरा करते आ रहे हैं। लेकिन राज्य में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद ये पहला मौका है, जब जेपी नड्डा बिहार की धरती पर कदम रखने वाले हैं।

टॅग्स :बिहारपटनानीतीश कुमारजेपी नड्डाBJPजेडीयूआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया