लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: "नरेंद्र मोदी चाहते हैं देश में मुद्दा रहित चुनाव हो?", 'आप' नेता संजय सिंह ने कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 28, 2024 12:48 IST

'आप' नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने विपक्षी दलों के खिलाफ मोदी सरकार द्वारा इस्तेमाल की जा रही रणनीति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि उसके कारण लोकतंत्र पर बेहद गहरा दुष्प्रभाव पड़ रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देराज्यसभा सांसद संजय सिंह ने विपक्ष के खिलाफ मोदी सरकार की रणनीति पर चिंता व्यक्त कीसंजय सिंह ने कहा कि मोदी सरकार की नीति के कारण लोकतंत्र पर बेहद गहरा दुष्प्रभाव पड़ रहा हैसंजय सिंह ने सवालिया लहजे में कहा कि क्या मोदी सरकार इस तरह से देश को मजबूत बना रही है?

वडोदरा: आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने विपक्षी दलों के खिलाफ मोदी सरकार द्वारा इस्तेमाल की जा रही रणनीति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि उसके कारण लोकतंत्र पर बेहद गहरा दुष्प्रभाव पड़ रहा है।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार संजय सिंह ने गुजरात के वडोदरा में एक प्रेस कांफ्रेंस करते हुए कहा, "क्या विपक्ष को निशाना बनाकर उन्हें जेल में डालकर, कांग्रेस पार्टी के खाते फ्रीज करके और हर किसी को सीबीआई और ईडी का डर दिखाकर लोकतंत्र मजबूत होगा? क्या भाजपा की मोदी सरकार इस तरह से देश को मजबूत बना रही है? यह हमारे और आपके लिए एक बड़ा सवाल है।"

राज्यसभा सांसद सिंह ने हेमंत सोरेन, अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसौदिया और सत्येन्द्र जैन जैसे राजनीतिक नेताओं को सलाखों के पीछे डालने को मुद्दा बनाते हुए कहा कि क्या इस तरह की राजनीति देश को आगे बढ़ाएगी और इससे देश का लोकतंत्र मजबूत होगा।

उन्होंने कहा, "झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सलाखों के पीछे डाल दिया गया, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसौदिया और स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन को सलाखों के पीछे डाल दिया गया। क्या इस तरह की राजनीति से देश आगे बढ़ेगा? क्या देश ऐसे ही आगे बढ़ेगा या लोकतंत्र ऐसे ही मजबूत होगा?” 

इसके साथ 'आप' नेता ने महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की आय जैसे प्रमुख मुद्दों की अनदेखी के लिए भी पीएम मोदी की जमकर आलोचना की।

उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री महंगाई, बेरोजगारी या किसानों की आय के बारे में कभी बात नहीं करते हैं। पीएम मोदी देश में मुद्दा रहित चुनाव चाहते हैं, लेकिन पहली बार ऐसा हो रहा है कि लोग भारत में लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए मतदान कर रहे हैं, क्योंकि लोग डरते हैं कि अगर चुनाव खत्म हो गए तो ये बाबा साहेब अंबेडकर का संविधान भी खत्म कर देंगे।''

गुजरात में अधिक से अधिक सीटें हासिल करने पर नजर रखते हुए आम आदमी पार्टी ने राज्य में लोकसभा चुनाव अभियान के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची पेश की है। राज्य में मतदाताओं को लुभाने के लिए स्टार प्रचारक में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, मनीष सिसौदिया, आतिशी, संजय सिंह, गोपाल राय और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सहित प्रमुख नेता शामिल हैं।

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 7 मई को गुजरात की सभी 26 संसदीय सीटों पर मतदान होगा।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024संजय सिंहआम आदमी पार्टीAam Aadmi Partyनरेंद्र मोदीकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह