लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: तमिलनाडु के मदुरै में कांग्रेस प्रत्याशी मनिकम टैगोर ने प्रचार के दौरान बांटा 'कैश', कहा- "तमिलनाडु खड़ा है स्टालिन के साथ"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 11, 2024 07:58 IST

लोकसभा चुनाव के लिए तमिलनाडु के विरुधनगर क्षेत्र से चुनाव में खड़े कांग्रेस के उम्मीदवार मनिकम टैगोर पर आरोप लगा है कि उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान जनता के बीच 'कैश' बांटे।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस उम्मीदवार मनिकम टैगोर ने मदुरै में चुनाव प्रचार के दौरान जनता के बीच बांटा 'कैश'मदुरै के एसपी बीके अरविंद ने कांग्रेस प्रत्याशी मनिकम टैगोर द्वारा कैश बांटे जाने की पुष्टि कीमनिकम टैगोर द्वारा मदुरै में कैश बांटे जाने वाला वीडियो क्लिप सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है

मदुरै: लोकसभा चुनाव के लिए विरुधनगर क्षेत्र से चुनाव में खड़े कांग्रेस के उम्मीदवार मनिकम टैगोर पर आरोप लगा है कि उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान जनता के बीच 'कैश' बांटे हैं।

बताया जा रहा है कि बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर व्यापक रूप से साझा किए गए एक वीडियो क्लिप में विरुधुनगर में कांग्रेस के मनिकम टैगोर चुनावी अभियान के दौरान आयोजित एक कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को कथित तौर पर नकदी बांट रहे हैं।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार पुलिस अधीक्षक बीके अरविंद ने कहा कि कांग्रेस उम्मीदवार मनिकम टैगोर द्वारा मदुरै में कैश बांटे जाने वाला वीडियो क्लिप सही है। इससे पहले बुधवार को टैगोर ने मदुरै में एक चुनाव अभियान के दौरान पार्टी समर्थकों और स्थानीय लोगों को संबोधित किया था।

एएनआई से बात करते हुए टैगोर ने सात चरण के लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस के 'न्याय पत्र' या घोषणापत्र की सराहना करते हुए कहा, "'महालक्ष्मी' के इस कार्यक्रम में यहां के लोगों में जबरदस्त ऊर्जा है। हमारा घोषणापत्र लोगों के बारे में बात करता है। लोग हमारे 'न्याय पत्र' पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दे रहे हैं।''

प्रधानमंत्री मोदी की तमिलनाडु यात्रा पर टैगोर ने कहा कि दक्षिणी राज्य की उनकी यात्रा के बावजूद तमिलनाडु मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के साथ खड़ा है। टैगोर ने कहा, "चाहे पीएम मोदी कितनी भी बार हमारे राज्य का दौरा करें, उन्हें तमिलों द्वारा खारिज किया जाता रहेगा। तमिलनाडु सीएम एमके स्टालिन के साथ खड़ा है और राज्य की 40 में से 40 लोकसभा सीटें जीतने का उनका लक्ष्य पूरा किया जाएगा।"

मालूम हो कि आम चुनाव के पहले चरण में 19 अप्रैल को तमिलनाडु की सभी 39 सीटों पर मतदान होगा। देश की 543 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव 19 अप्रैल से सात चरणों में होंगे। वोटों की गिनती 4 जून को होगी।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024तमिलनाडु लोकसभा चुनाव २०२४कांग्रेसडीएमकेएमके स्टालिन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां