लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: सीएम रेवंत रेड्डी से मिले चार विधायक, लोकसभा चुनाव से पहले बीआरएस को लगेगा बड़ा झटका!, विधानसभा चुनाव में हार के बाद...

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 24, 2024 13:06 IST

Lok Sabha Elections 2024: विधानसभा चुनाव 2023 में हार के बाद भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की हालत काफी खराब हैं। कई नेता दूसरे दल में शामिल हो रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के चार विधायकों ने मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी से ‘शिष्टाचार भेंट’ की।सुनीता लक्ष्मा रेड्डी, के. प्रभाकर रेड्डी, गुडेम महिपाल रेड्डी और माणिकराव ने मुख्यमंत्री से उनके आवास पर मुलाकात की।तेलंगाना में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने बीआरएस को हराकर सत्ता हासिल की थी।

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव कुछ माह के बाद है। सभी दल संगठन पर पेंच कसना शुरू कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा के लिए दक्षिण भारत में जमीन तैयार कर रहे हैं, वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी न्याय यात्रा निकाल रहे हैं। छोटे दल भी राष्ट्रीय पार्टी से गठजोड़ करना शुरू कर दिया है। इस बीच, तेलंगाना में विपक्षी दल भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) में बड़ा झटका लगने वाला है। विधानसभा चुनाव 2023 में हार के बाद पार्टी की हालत काफी खराब हैं। कई नेता दूसरे दल में शामिल हो रहे हैं। भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के चार विधायकों ने मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी से ‘शिष्टाचार भेंट’ की।

मंगलवार देर रात जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि विधायक - सुनीता लक्ष्मा रेड्डी, के. प्रभाकर रेड्डी, गुडेम महिपाल रेड्डी और माणिकराव ने मुख्यमंत्री से उनके आवास पर मुलाकात की। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद विधायकों ने कहा कि विकास और प्रशासनिक मुद्दों पर चर्चा हुई। पिछले साल तेलंगाना में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने बीआरएस को हराकर सत्ता हासिल की थी।

भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के कार्यकारी अध्यक्ष के. टी. रामा राव ने शनिवार को कहा कि तेलंगाना में लोगों को तब तक मौजूदा बिलों का भुगतान नहीं करना चाहिए, जब तक कि कांग्रेस सरकार अपने चुनावी वादे के मुताबिक 'गृह ज्योति' योजना के तहत मुफ्त बिजली प्रदान नहीं करती।

आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों के हिस्से के रूप में हैदराबाद और सिकंदराबाद संसदीय क्षेत्रों के बीआरएस नेताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बात कही। रामा राव के कार्यालय से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया, ''‘केटीआर’ का कहना है कि लोगों को तब तक मौजूदा बिलों का भुगतान नहीं करना चाहिए।

जब तक कि ‘गृह ज्योति योजना’ के तहत मुफ्त बिजली प्रदान नहीं की जाती, जैसा कि रेवंत रेड्डी ने वादा किया था।'' के टी रामा राव को ‘केटीआर’ के नाम से भी जाना जाता है। 'गृह ज्योति' योजना के तहत 200 यूनिट मुफ्त बिजली दी जानी है। रामा राव ने कहा कि उनकी पार्टी सत्तारूढ़ कांग्रेस द्वारा किए गए चुनावी वादों को लागू करवाने के लिए संघर्ष करेगी।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस)के चंद्रशेखर रावकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी