Lok Sabha Elections 2024: पांच राज्य में विधानसभा और 2024 में आम चुनाव, बीजेपी अध्यक्ष नड्डा और शाह ने पिछले 24 घंटे में की मैराथन बैठकें, कई मुद्दों पर चर्चा
By सतीश कुमार सिंह | Published: June 7, 2023 02:03 PM2023-06-07T14:03:38+5:302023-06-07T14:05:15+5:30
Lok Sabha Elections 2024: मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में भाजपा और कांग्रेस में टक्कर है। मध्य प्रदेश में बीजेपी सरकार है और राजस्थान, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है।

मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में लोकसभा की 65 सीट हैं।
Lok Sabha Elections 2024: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। इस साल 5 राज्य में विधानसभा चुनाव और 2024 में लोकसभा चुनाव है। मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में चुनाव होने वाला है।
मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में भाजपा और कांग्रेस में टक्कर है। मध्य प्रदेश में बीजेपी सरकार है और राजस्थान, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है। लगातार दो राज्य हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में कांग्रेस ने भाजपा को मात देकर झटका दिया है। बीजेपी नेतृत्व इसको लेकर गंभीर हो गया है।
मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में लोकसभा की 65 सीट हैं। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने आगामी विधानसभा चुनावों और 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले संगठनात्मक तंत्र की समीक्षा के साथ ही उसे और मजबूत बनाने के मकसद से पिछले 24 घंटे में मैराथन बैठकें कीं।
सूत्रों ने बताया कि महासचिव (संगठन) बी एल संतोष सहित पार्टी नेताओं ने सोमवार रात और मंगलवार को बैठक की। बैठकों के एजेंडे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। हालांकि पार्टी सूत्रों ने कहा कि बैठकों में वर्तमान राजनीतिक स्थिति के साथ ही संगठनात्मक मामलों का जायजा लिया गया।
सूत्रों ने बताया कि भाजपा कुछ राज्यों में अपने संगठन में कुछ बदलाव कर सकती है और अपने पदाधिकारियों को नई भूमिकाएं सौंप सकती है। कर्नाटक विधानसभा चुनावों में कांग्रेस से हारने के बाद, भाजपा आगामी राज्य विधानसभा चुनावों में अच्छा प्रदर्शन सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।
राजस्थान और छत्तीसगढ़ में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं, जहां कांग्रेस सत्ता में है। मध्य प्रदेश में भी विधानसभा चुनाव हैं जहां भाजपा का शासन है। तेलंगाना में भी चुनाव होने हैं, जहां 2014 में राज्य के गठन के बाद से भारत राष्ट्र समिति शासन कर रही है।
भाजपा की कोशिश जहां राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को सत्ता से बेदखल करने की है वहीं मध्य प्रदेश में सत्ता बचाए रखने की भी उसके समक्ष चुनौती है। तेलंगाना में भी भाजपा बीआरएस को पटखनी देने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही है।