लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: "भाजपा जनता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा तक नहीं चाहती, उसके घोषणा पत्र से दो शब्द 'महंगाई'-'बेरोजगारी' गायब हैं", राहुल गांधी ने किया हमला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 15, 2024 07:31 IST

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भाजपा के चुनावी घोषणापत्र को लेकर जबरदस्त हमला करते हुए आरोप लगाया कि 10 सालों से सत्ता का सुख भोग रही भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र से दो शब्द 'महंगाई'-'बेरोजगारी' गायब है।

Open in App
ठळक मुद्दे10 सालों से सत्ता का सुख भोग रही भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र से दो महत्वपूर्ण शब्द गायब हैं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भाजपा द्वारा जारी किये गये चुनावी घोषणापत्र को लेकर साधा निशाना कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र से दो शब्द 'महंगाई'-'बेरोजगारी' गायब हैं

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीते रविवार को भाजपा द्वारा जारी किये गये चुनावी घोषणापत्र को लेकर जबरदस्त हमला करते हुए आरोप लगाया कि 10 सालों से सत्ता का सुख भोग रही भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र से दो शब्द 'महंगाई'-'बेरोजगारी' गायब हैं।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस मुद्दे पर सत्तारूढ भाजपा को घेरते हुए कहा कि बीजेपी के घोषणापत्र और नरेंद्र मोदी के चुनावी भाषण से दो शब्द गायब हैं, पहला महंगाई और दूसरा बेरोजगारी। दरअसल बीजेपी लोगों के जीवन से जुड़े सबसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा तक नहीं करना चाहती है।

केरल के वायनाड से लोकसभा के सांसद राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव में विपक्षी गठबंधन इंडिया की जीत पर भरोसा जताते हुए कहा, "इंडिया गठबंधन की योजना बहुत स्पष्ट है। हमारी सरकार बनेगी तो 30 लाख पदों पर भर्ती होगी और हर शिक्षित युवा को 1 लाख रुपये की स्थायी नौकरी मिलेगी। इस बार युवा मोदी के जाल और झांसे में नहीं फंसने वाले हैं। अब वो कांग्रेस के हाथ मजबूत करेंगे और देश में 'रोजगार क्रांति' लाएंगे।''

राहुल गांधी के इन आरोपों के साथ तमिलनाडु कांग्रेस के प्रवक्ता एसआरएस इब्राहिम ने भाजपा पर आरोप लगाया कि उसका चुनावी घोषणापत्र 'संविधान बदलो पत्र' है। उन्होंने कहा, "हमें लगता है कि यह 'संविधान बदलो पत्र' है। वे अपने घोषणापत्र के नाम पर संविधान को बदलना चाहते हैं। वे 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' ला रहे हैं। इसमें स्पष्ट रूप से कहा गया है कि वे हमारे संविधान को बदलना चाहते हैं, जिसे बाबासाहेब अम्बेडकर द्वारा विकसित किया गया है।“

सत्तारूढ़ सरकार पर निशाना साधते हुए इब्राहिम ने कहा, "बाबा साहब की जयंती पर वे अपने 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' द्वारा पूरे संविधान को ध्वस्त करना चाहते हैं। भाजपा ने जो घोषणापत्र तैयार किया है वह केवल संविधान को नष्ट करने के लिए लिखा गया है। यदि भाजपा सत्ता में आती है तो यह तानाशाही शासन होगा।''

मालूम हो कि भाजपा ने बीते रविवार को अपना चुनावी घोषणा पत्र "मोदी की गारंटी" टैगलाइन के साथ जारी किया, जिसमें अधिक विकास, महिला कल्याण और "विकसित भारत" (विकसित भारत) के रोडमैप पर ध्यान केंद्रित किया गया है। पार्टी द्वारा जारी घोषणापत्र में 'एक राष्ट्र एक चुनाव' और "एकल मतदाता सूची" का वादा किया गया है।

पार्टी ने अपने चुनावी वादे में भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य रखा है। घोषणापत्र में भारत को "वैश्विक विनिर्माण केंद्र" बनाने का लक्ष्य रखा गया और इसका अनावरण पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा की उपस्थिति में किया गया।

भाजपा ने 'संकल्प पत्र' जारी करने से पहले लोगों के सुझाव लेने के लिए देश भर में बड़े पैमाने पर अभियान चलाने सहित कई अभ्यास शुरू करने के बाद, इसकी सामग्री पर विचार-विमर्श करने के लिए राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में एक घोषणापत्र समिति नियुक्त की थी, जिसने इसकी सामग्री पर विचार-विमर्श करने के लिए दो बार बैठक की थी।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024राहुल गांधीनरेंद्र मोदीकांग्रेसBJPइंडिया गठबंधन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो