लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: आरा से चुनाव लड़ सकते हैं भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह, भाजपा के कई नेताओं से मिले

By एस पी सिन्हा | Updated: April 8, 2023 16:14 IST

Lok Sabha Elections 2024: पवन सिंह ने भाजपा के बिहार प्रभारी विनोद तावड़े और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल से मुलाकात की थी।

Open in App
ठळक मुद्देपवन सिंह ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से भी मुलाकात की थी।पवन सिंह ने कहा कि बस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदेश का इंतजार है।देश के राजा नरेंद्र मोदी इंसान के रूप में हमारे लिए भगवान हैं।

Lok Sabha Elections 2024: भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता और गायक पवन सिंह आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर आरा लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की ताल ठोक रहे हैं। हालांकि आरा संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह कर रहे हैं। ऐसे में यह अटकल लगाया जाने लगा है कि अगर भाजपा पवन सिंह को टिकट देती है तो आरके सिंह का क्या होगा?

अगले लोकसभा चुनाव में आरके सिंह का क्या टिकट कटने वाला है? दरअसल, पवन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि मैं भाजपा का कार्यकर्ता और सेवक हूं। आरा से चुनाव लड़ने की मेरी पूरी तैयारी है। बताया जाता है कि बीते दिनों पवन सिंह ने भाजपा के कई बड़े नेताओं से मुलाकात की थी। जिसके बाद भोजपुरी सुपरस्टार के भाजपा में जाने की अटकलें तेज है।

पवन सिंह आरा संसदीय क्षेत्र से दावा ठोंक रहे हैं। ऐसे में सवाल यह उठ रहा है कि क्या 2024 के चुनाव में आरके सिंह का पत्ता साफ होगा? इस चर्चा को बल मिलने का आधार यह है कि आईएएस से नेता बने आरके सिंह अभी ही 70 साल की उम्र को पार कर चुके हैं। 1952 में जन्मे आरके सिंह 2024 के चुनाव के समय लगभग 72 साल के हो जायेंगे।

वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी ने अपनी पार्टी के अंदर ये नियम बना रखा है कि 70 साल से ज्यादा उम्र वालों को लोकसभा या विधानसभा का टिकट नहीं देना है। जाहिर है इस आधार पर आर के सिंह का टिकट कटना लगभग तय माना जा रहा है। ऐसे में क्या पवन सिंह अगले लोकसभा चुनाव में आरा से भाजपा के उम्मीदवार होंगे?

पवन सिंह ने भाजपा के बिहार प्रभारी विनोद तावड़े और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल से मुलाकात की थी। इसके अलावा पवन सिंह ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से भी मुलाकात की थी। पवन सिंह ने खुद उनके साथ तस्वीरों को ट्विट कर कहा था कि उन्होंने इन नेताओं से मुलाकात की है और उनका आशीर्वाद प्राप्त उन्हें प्राप्त हुआ है। इसके बाद से ही कई तरह की अटकलें शुरू हो गई है।

पवन सिंह ने भी कहा है कि मैं भाजपा का कार्यकर्ता हूं, सेवक हूं और सिपाही हूं। दो दिन पहले मैंने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, बिहार के प्रभारी विनोद तावडे और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से शिष्टाचार मुलाकात की थी। हमने सिर्फ एक शिष्टाचार मुलाकात किया है, बाकी आगे जो पार्टी का आदेश होगा उसका जरूर पालन किया जायेगा। पवन सिंह ने कहा कि उन्हें बस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदेश का इंतजार है। हमारे देश के राजा नरेंद्र मोदी इंसान के रूप में हमारे लिए भगवान हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024नरेंद्र मोदीBJPपवन सिंहभोजपुरीनितिन गडकरी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPutin Visit India: भारत का दौरा पूरा कर रूस लौटे पुतिन, जानें दो दिवसीय दौरे में क्या कुछ रहा खास

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतModi-Putin Talks: यूक्रेन के संकट पर बोले पीएम मोदी, बोले- भारत न्यूट्रल नहीं है...

भारतPutin India Visit: एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने गले लगाकर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत, एक ही कार में हुए रवाना, देखें तस्वीरें

भारत अधिक खबरें

भारतIndigo Crisis: इंडिगो की उड़ानें रद्द होने के बीच रेलवे का बड़ा फैसला, यात्रियों के लिए 37 ट्रेनों में 116 कोच जोड़े गए

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई