लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा पर बड़ा बदलाव, कई राज्य में प्रदेश अध्यक्ष बदले, इन पर खेला दांव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 4, 2023 17:16 IST

Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री किरन कुमार रेड्डी को भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देजे पी नड्डा ने इन नियुक्तियों को अंतिम रूप दिया है और ये तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।विशाखापट्टनम से लोकसभा चुनाव जीतने के बाद संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार में मंत्री भी रहीं। 2020 में प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

Lok Sabha Elections 2024: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को सांगठनिक बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी को तेलंगाना, सुनील जाखड़ को पंजाब, पूर्व केंद्रीय मंत्री डी पुरंदेश्वरी को आंध्र प्रदेश और पूर्व मुख्यमंत्री बाबू लाल मरांडी को पार्टी की झारखंड इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया।

पार्टी ने साथ ही तेलंगाना की सत्ताधारी भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) से भाजपा में आने वाले पूर्व मंत्री एटेला राजेंद्र को राज्य में चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है। तेलंगाना में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। केंद्रीय मंत्री रेड्डी प्रदेश अध्यक्ष के रूप में बंडी संजय कुमार की जगह लेंगे। कुमार को 2020 में प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

वह करीमनगर से सांसद हैं। पार्टी की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक, पुरंदेश्वरी को आंध्र प्रदेश में पार्टी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वह सोमू वीराजू की जगह लेंगी। पुरंदेश्वरी आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन टी रामाराव की बेटी हैं। वह कांग्रेस के टिकट पर विशाखापट्टनम से लोकसभा चुनाव जीतने के बाद संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार में मंत्री भी रहीं।

वर्ष 2014 में उन्होंने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था। वह वर्तमान में भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव हैं। पिछले साल मई में कांग्रेस का दामन छोड़कर भाजपा में शामिल हुए जाखड़ को पंजाब में पार्टी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जाखड़, अश्विनी शर्मा की जगह लेंगे। झारखंड में भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री मरांडी पर भरोसा जताया है।

वह वर्तमान में राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं। झारखंड के पहले मुख्यमंत्री मरांडी प्रदेश अध्यक्ष के रूप में दीपक प्रकाश की जगह लेंगे। पिछले दिनों कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री किरन कुमार रेड्डी को भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किया गया है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने इन नियुक्तियों को अंतिम रूप दिया है और ये तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024तेलंगानाझारखंडपंजाबआंध्र प्रदेशजेपी नड्डानरेंद्र मोदीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया