Lok Sabha Elections 2024: आम आदमी पार्टी ने दिल्ली-हरियाणा में अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान किया, पश्चिमी दिल्ली से महाबल मिश्रा लड़ेंगे लोकसभा चुनाव
By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: February 27, 2024 16:28 IST2024-02-27T16:18:14+5:302024-02-27T16:28:08+5:30
दिल्ली के लिए आम आदमी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों का घोषणा कर दी है। नई दिल्ली से सोमनाथ भारती उम्मीदवार होंगे। पश्चिमी दिल्ली से महाबल मिश्रा उम्मीदवार होंगे। दक्षिण दिल्ली से सहीराम पहलवान, पूर्वी दिल्ली से कुलदीप कुमार चुनाव लड़ेंगे।

AAP ने दिल्ली-हरियाणा में अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान किया
Lok Sabha Elections 2024: दिल्ली के लिए आम आदमी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों का घोषणा कर दी है। नई दिल्ली से सोमनाथ भारती उम्मीदवार होंगे। पश्चिमी दिल्ली से महाबल मिश्रा उम्मीदवार होंगे। दक्षिण दिल्ली से सहीराम पहलवान, पूर्वी दिल्ली से कुलदीप कुमार चुनाव लड़ेंगे। वहीं हरियाणा (करुक्षेत्र सीट) से सुशील गुप्ता चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस के साथ गठबंधन में आप को दिल्ली की चार और हरियाणा की 1 लोकसभा सीट मिली है।
#WATCH AAP नेता और दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 27, 2024
दिल्ली में- कुलदीप कुमार पूर्वी दिल्ली से चुनाव लड़ेंगे, सोमनाथ भारती नई दिल्ली से चुनाव लड़ेंगे, सहीराम पहलवान दक्षिणी दिल्ली से और महाबल मिश्रा पश्चिमी दिल्ली से चुनाव… pic.twitter.com/Fbrj6PhewD
हरियाणा में कांग्रेस 10 में से नौ लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ेगी, आम आदमी पार्टी कुरूक्षेत्र से चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस नेता मुकुल वासनिक ने आम आदमी पार्टी के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में इस बात की घोषणा की थी कि कांग्रेस गोवा की दोनों लोकसभा सीट पर और चंडीगढ़ में एकमात्र सीट पर चुनाव लड़ेगी। हालांकि गठबंधन के बावजूद पंजाब में आम आदमी पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी। आम आदमी पार्टी गुजरात के भरूच, भावनगर लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ेगी।
बता दें कि फिलहाल दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर बीजेपी का कब्जा है। फिलहाल उत्तर पूर्व दिल्ली से मनोज तिवारी, उत्तर पश्चिम दिल्ली से हंसराज हंस, चांदनी चौक से डॉ. हर्षवर्धन, पूर्वी दिल्ली से गौतम गंभीर, नई दिल्ली से मीनाक्षी लेखी, पश्चिम दिल्ली से प्रवेश वर्मा और दक्षिण दिल्ली से रमेश बिधूड़ी बीजेपी सांसद हैं।