लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: बेलगाम बयानों पर रोक और गुटबाजी पर नियंत्रण के बगैर कांग्रेस का जीतना मुश्किल!

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: March 14, 2019 05:40 IST

भाजपा चाहती है कि यह मुद्दा बना रहे ताकि रोजगार, खेती-किसानी, गैस-पेट्रोल के रेट जैसे जनिहत के मुद्दे दबे रहें. सियासी संकेत यही हैं कि- लोस चुनाव में मुद्दों से ज्यादा प्रभावी भूमिका राजनीतिक माहौल की रहेगी, भाजपा इस मामले में कांग्रेस से बहुत आगे है.

Open in App

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी को उनके ही गृह राज्य गुजरात से लोस चुनाव के लिए चुनौती जरूर दी है, लेकिन गुजरात विस चुनाव के नतीजे साक्षी हैं कि यदि नेताओं के बेलगाम बयानों पर रोक लगाने में कांग्रेस नाकामयाब रही, तो राजनीतिक माहौल भले ही कांग्रेस के पक्ष में हो, केंद्र की सत्ता का सपना, सपना ही रह जाएगा.

इसके उलट, यदि बेलगाम बयानों पर रोक और गुटबाजी पर नियंत्रण के साथ-साथ चुनाव प्रबंधन में कांग्रेस सफल रही तो 200 से ज्यादा लोस सीटें भी हासिल कर सकती है. राजनीतिक जानकारों का मानना है कि- कांग्रेस, एक सौ सीटें अकेले एमपी, राजस्थान, छत्तीसगढ़, पंजाब, गुजरात आदि राज्यों से, तो एक सौ सीटें सहयोगी दलों के साथ गठबंधन करके कर्नाटक, आंध्रप्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, यूपी, ओडिशा, झारखंड, तमिलनाडु जैसे राज्यों से हासिल कर सकती है. याद रहे, गुजरात विस चुनाव के दौरान कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर के पीएम मोदी के लिए दिए गए एक विवादास्पद बयान के बाद भाजपा ने इसको लेकर कांग्रेस पर इमोशनल अटैक किया था और पॉलिटिकल प्रोफिट भी लिया था.

इसका नतीजा यह रहा था कि गुजरात की सत्ता कांग्रेस के हाथों से फिसल गई. इस वक्त भाजपा के पास जनता को प्रभावित करने वाले मुद्दों का अभाव है, लिहाजा विपक्षी नेताओं के विवादास्पद बयान भाजपा के लिए चुनावी संजीवनी साबित हो सकते हैं.

ऐसे बयानों का भले ही तथ्यात्मक आधार हो, भले ही तार्किक अर्थ हो, लेकिन ऐसे बयानों के भावार्थ के आधार पर भापपा, विपक्ष पर इमोशनल अटैक करने का मौका हाथ से जाने नहीं देगी.खासकर, एयर स्ट्राइक जैसे मुद्दों पर सवाल उठाकर विपक्ष, भाजपा को लोस चुनाव के लिए सियासी ढाल उपलब्ध करवा रहा है. नवजोत सिंह सिद्धू, दिग्विजय सिंह, ममता बनर्जी आदि के बयानों के पीछे सोच कुछ भी हो, भावना कुछ भी हो, लेकिन भावार्थ भाजपा को फायदा पहुंचा रहा है.

भाजपा चाहती है कि यह मुद्दा बना रहे ताकि रोजगार, खेती-किसानी, गैस-पेट्रोल के रेट जैसे जनिहत के मुद्दे दबे रहें. सियासी संकेत यही हैं कि- लोस चुनाव में मुद्दों से ज्यादा प्रभावी भूमिका राजनीतिक माहौल की रहेगी, भाजपा इस मामले में कांग्रेस से बहुत आगे है.

गुटबाजी कांग्रेस के लिए चुनौती

कांग्रेस के लिए बड़ी चुनौती एमपी, राजस्थान, पंजाब जैसे राज्यों में गुटबाजी है. यदि इस पर नियंत्रण करने में कांग्रेस असफल रही तो ऐसे राज्यों में विस चुनाव की कामयाबी, लोस चुनाव में दोहराना कांग्रेस के लिए मुश्किल हो जाएगा.

टॅग्स :लोकसभा चुनावगुजरातकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों