लाइव न्यूज़ :

लोक सभा चुनाव 2019: बिहार में उम्मीदवारों के बीच अभी ऊहापोह की स्थिती, सीटों को लेकर जारी है मंथन का दौर

By एस पी सिन्हा | Updated: March 7, 2019 16:42 IST

भाजपा नेताओं ने कहा कि दरभंगा सीट भाजपा की सिटिंग सीट है परंतु यहां से जदयू अपने नेता को चुनाव मैदान में उतारना चाहता है. उनका कहना है कि दरभंगा, मुंगेर, बेगूसराय, नवादा जैसी कुछ सीटें हैं, जहां उम्मीदवार चयन को लेकर बात चल रही है. 

Open in App

बिहार में लोकसभा चुनाव लेकर उम्मीदवारों के बीच अभी ऊहापोह की स्थिती बनी हुई है. बिहार में दोनों गठबंधनों ने न तो सीटों का निर्धारण किया है और न ही अब तक उम्मीदवारों की घोषणा की है. यह अलग बात है कि एनडीए सीटों का बंटवारा कर अपने विपक्षी गठबंधन पर मामूली बढत बना ली है. इस बीच, एनडीए के नेता उम्मीदवारों की जल्द घोषणा कर लेने का दावा कर रहे हैं. 

वहीं, सूत्रों मानें तो एनडीए में कुछ सीटों पर पेंच अभी भी फंसा हुआ है. जिसके चलते तस्वीर साफ नही हो पा रही है. पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 22 सीटों पर जीत हासिल की थी.

इस चुनाव में एनडीए के घटक दलों में समझौते के अनुसार 17 सीटों पर भाजपा अपने उम्मीदवार उतारेगी, अर्थात उसे पिछले चुनाव में जीती पांच सीटें छोडनी हैं. जिसमें पटना साहिब से सांसद शत्रुघ्न सिन्हा नाराज बताए जा रहे हैं, जबकि दरभंगा के सांसद कीर्ति आजाद पाला बदलकर कांग्रेस का हाथ थाम चुके हैं तथा बेगूसराय के सांसद भोला सिंह का निधन हो गया है.

सूत्रों की मानें तो इसमें पटना साहिब सीट भाजपा किसी हाल में छोडना नहीं चाहती है. जदयू मुंगेर संसदीय सीट से राज्य के मंत्री और मुख्यमंत्री के नजदीकी ललन सिंह को उतारने का न केवल मन बना चुकी है बल्कि उन्होंने यहां से तैयारी भी प्रारंभ कर दी है. जबकि मुंगेर सीट का लोकसभा में प्रतिनिधित्व लोजपा करती है. 

सूत्रों के अनुसार लोजपा अपनी सिटिंग सीट मुंगेर को छोडने के बदले नवादा की मांग कर रही है, जहां के सांसद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह हैं. जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार कहते हैं कि सीटों की संख्या पहले से तय है. उम्मीदवार और सीट निर्धारण शीर्ष नेतृत्व जल्द ही तय करेगा. उन्होंने दावा किया कि एनडीए में सीट निर्धारण को लेकर भी कोई विवाद नहीं था और आगे भी कोई विवाद नहीं होगा.

वहीं भाजपा नेताओं का कहना है कि पिछले लोकसभा चुनाव में जदयू अकेले चुनाव मैदान में थी, जबकि लोजपा, भाजपा और राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी (रालोसपा) साथ थीं. इस चुनाव में रालोसपा एनडीए से बाहर हो गई है और जदयू साथ है. उनका कहना है कि जदयू के आने के बाद कई सीटों पर पेंच फंसा हुआ है परंतु यह बहुत बडी बात नहीं है.

भाजपा नेताओं ने कहा कि दरभंगा सीट भाजपा की सिटिंग सीट है परंतु यहां से जदयू अपने नेता को चुनाव मैदान में उतारना चाहता है. उनका कहना है कि दरभंगा, मुंगेर, बेगूसराय, नवादा जैसी कुछ सीटें हैं, जहां उम्मीदवार चयन को लेकर बात चल रही है. 

सूत्रों का कहना है कि वर्ष 2009 में बेगूसराय सीट जदयू की थी. इस कारण जदयू इस पर अपना दावा ठोंक रहा है. जबकि काराकाट सीट पिछले लोकसभा चुनाव में रालोसपा ने जीती थी, जिसे जदयू परंपरागत सीट बता रहा है. भाजपा इनमें से एक सीट पर अपना दावा नहीं छोडना चाह रही है.

भाजपा नेताओं ने दावा किया है कि 10-12 दिनों के अंदर सीटों का निर्धारण कर लिए जाएगा और घोषणा भी कर दी जाएगी. उनके अनुसार किसी प्रकार के विवाद नही है और एनडीए के सभी घटक दलों का लक्ष्य अधिक से अधिक सीटें जीतने का है. बिहार में लोकसभा की कुल 40 सीटें हैं. पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा को 22 सीटें मिली थीं, जबकि सहयोगी लोजपा को छह और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) को तीन सीटें मिली थीं. उस समय जदयू के दो प्रत्याशी ही विजयी हुए थे. 

टॅग्स :लोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राष्ट्रीय रक्षा अकादमीनीतीश कुमारनरेंद्र मोदीआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा