लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: अनंतनाग में अधिक भारी साबित हो रहा आतंकवाद, तीन चरणों में होंगे चुनाव

By सुरेश डुग्गर | Updated: March 12, 2019 02:52 IST

2014 के संसदीय चुनावों में इस संसदीय सीट पर मात्र 27 परसेंट मतदान हुआ था, जो वर्ष 2009 के संसदीय चुनावों के रिकार्ड को नहीं तोड़ पाया था.

Open in App

पिछले 21 सालों से जिस अनंतनाग संसदीय क्षेत्र पर पीपुल्स डेमोक्र ेटिक पार्टी अर्थात पीडीपी के दिवंगत संस्थापक मुफ्ती मोहम्मद सईद अपना एकाधिकार समझते रहे हैं,उस पर इस बार एक नया प्रयोग होने जा रहा है. देश में ऐसा पहली बार होगा कि किसी लोकसभा सीट के लिए मतदान एक ही चरण में नहीं बल्कि 3 चरणों में होंगे. कारण पूरी तरह से स्पष्ट है.

दरअसल, आतंकवाद अभी भी इस संसदीय सीट के क्षेत्र में भारी साबित हो रहा है. यूं तो जबसे आतंकवाद ने कश्मीर में पांव पसारे हैं, तब से दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग और पुलवामा जिलों ने नाक में दम कर रखा है. यही दोनों जिले मिलकर अनंतनाग के संसदीय क्षेत्र का निर्माण करते हैं, जहां से पिछली बार पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने संसदीय चुनाव तो जीता पर मुख्यमंत्री बनने के बाद वह पुन: इस संसदीय क्षेत्र में चुनाव करवाने में असल ही रही.

2014 के संसदीय चुनावों में इस संसदीय सीट पर मात्र 27 परसेंट मतदान हुआ था, जो वर्ष 2009 के संसदीय चुनावों के रिकार्ड को नहीं तोड़ पाया था. इतना जरूर था कि मतदान न करने का नया रिकार्ड जरूर बन गया था, इस संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कई विधानसभ क्षेत्रों में.

जम्मू-कश्मीर के 6 संसदीय क्षेत्रों में से 5 में तो एक ही दिन और एक-एक चरण में मतदान घोषित किया गया है, पर अनंतनाग-पुलवामा संसदीय क्षेत्र के लोग टुकड़ों में अर्थात 23 व 29 अप्रैल तथा 6 मई को मतदान करेंगे. इसके लिए संसदीय क्षेत्र के हिस्सों को तीन भागों में बांटा जाएगा तथा सुरक्षा के इंतजाम भी तीन गुणा करने की खातिर अतिरिक्त फोर्स की मांग कर दी गई है. 

टॅग्स :लोकसभा चुनावजम्मू कश्मीरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों