लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: तेजस्वी यादव की अपील, टीवी न्यूज चैनलों की बहस से दूर रहें विपक्षी नेता

By भाषा | Updated: March 12, 2019 04:05 IST

राजद नेता ने विपक्षी नेताओं से आग्रह किया कि वे न्यूज चैनलों के इस अभियान के खिलाफ "एकजुट और सामूहिक" रुख अपनाएं।

Open in App

बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री एवं राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने सोमवार को विपक्षी नेताओं से अपील की कि वे न्यूज चैनलों पर होने वाली उन बहसों से दूर रहें, जिनमें भाजपा के प्रति सहानुभूति दिखाते हुए विपक्ष को बदनाम करने की मुहिम चलाई जाती है। राजद नेता ने विपक्षी नेताओं से आग्रह किया कि वे न्यूज चैनलों के इस अभियान के खिलाफ "एकजुट और सामूहिक" रुख अपनाएं।

तेजस्वी ने इस बाबत बीते 8 मार्च को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, बसपा प्रमुख मायावती, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लिखे पत्र को अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा करते हुए कहा, ‘‘साथियों! एक तरफ जहाँ हम भुखमरी, बेरोजगारी, किसान और सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दे उठा रहे हैं वहीँ मुख्यधारा की मीडिया का एक बड़ा वर्ग भाजपा मुख्यालय द्वारा तय एजेंडे के तहत इन सरोकारों पर पर्दा डाल रहा है। आइए हम सामूहिक रूप से उन चैनलों का बहिष्कार करने का निर्णय लें...।’’ राजद नेता ने अपने पत्र में लिखा है, ‘‘मैं आप सबको ये पत्र कई न्यूज चैनलों पर शाम के वक्त होने वाली बहस को लेकर लिख रहा हूं।

जैसा कि आप जानते हैं इन चैनलों पर हर रोज शाम के वक्त एक खास उद्देश्य के तहत विपक्षी पार्टियों को बदनाम करने का कुचक्र रचा जाता है, ऐसे में अब ये एक प्रत्यक्ष सत्य है कि मीडिया का एक बड़ा तबका भाजपा को चुनावी फायदा पहुंचाने के लिए काम कर रहा है।’’ उन्होंने लिखा, ‘‘किसी भी बहस में इस बात की उम्मीद की जाती है कि विपक्षी पार्टियां भी किसी मुद्दे पर अपनी राय रख सकेंगी। लेकिन जिस तरह से बहस को आगे बढ़ाया जाता है, उसमें साफ दिखता है कि उनका झुकाव सिर्फ एक पार्टी को फायदा पहुंचाने की तरफ है।’’ तेजस्वी ने लिखा, ‘‘ऐसे हालात में मुझे नहीं लगता है कि इन न्यूज चैनलों पर निष्पक्ष बहस की कोई गुंजाइश भी बची है।

इन बहसों में विपक्षी नेताओं की मौजूदगी सिर्फ इस वजह से रखी जाती है, जिससे कि वे अपनी झूठ पर फर्जी विश्वसनीयता का पर्दा डाल सकें। मुझसे कई सीनियर पत्रकारों ने भी कहा है कि ऐसे चैनलों में पत्रकारिता के मानदंडों को पूरी तरह से ताक पर रख दिया गया है।’’ राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर तेजस्वी के इस पत्र को साझा किया है। भाजपा प्रवक्ता निखिल आनंद ने तेजस्वी के ट्वीट के जवाब में कहा, ‘‘वो दिन भी याद कर लेना चाहिए जब सरकारी प्रसारक को 'इंदिरा दर्शन' और 'राजीव दर्शन' के नाम से देश की जनता पुकारती थी। इमरजेंसी के दौरान मीडिया पर प्रतिबंध याद है न? मीडिया को अपना काम करने दें।’’ 

टॅग्स :तेजस्वी यादवलोकसभा चुनावबिहारलालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित