लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: अगस्ता वेस्टलैंड मामले में स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी से मांगा जवाब

By भाषा | Updated: April 5, 2019 18:40 IST

लोकसभा चुनाव को लेकर स्मृति ईरानी दो दिन की अमेठी दौरे पर हैं। स्मृति ने जायस स्थित मलिक मोहम्मद जायसी शोध संस्थान में आयोजित भाजपा के पिछडा वर्ग सम्मेलन को संबोधित किया।

Open in App

केन्द्रीय मंत्री और अमेठी सीट से भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने शुक्रवार को अगस्टा वेस्टलैंड मामले में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का नाम सामने आने का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें इस पर जवाब देना चाहिये। स्मृति ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि अगस्टा वेस्टलैंड में राहुल गांधी का नाम सामने आया है और टूजी स्पेक्ट्रम समेत कई घोटाले करने वालों से भी उनके रिश्ते की जानकारी पता चली है ।

उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस अध्यक्ष को जनता को बताना होगा कि हर वह व्यक्ति, जिसने देश को लूटा है उससे उनकी भागीदारी बाकायदा लिखा—पढ़ी में क्यों है। अमेठी दौरे के पर आयी स्मृति ने जायस स्थित मलिक मोहम्मद जायसी शोध संस्थान में आयोजित भाजपा के पिछडा वर्ग सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने सत्ता के लिए ऐसे लोगों से हाथ मिलाया जो देश का बंटवारा चाहते हैं। उन्होंने कहा कि उसका मुस्लिम लीग से हाथ मिलाया जाना देश के प्रत्येक नागरिक का अपमान है।

उन्होंने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तो राहुल को रामलला याद आ गए। केंद्र में नरेन्द्र मोदी की सरकार बनी तो विदेश घूमने वालों को गंगा याद आने लगी। अमेठी के लापता सांसद को कभी भी अमेठी की जनता का सुख-दुख याद नहीं रहा।’’ केन्द्रीय कपड़ा मंत्री ने कहा, ‘‘यह अमेठी की आजादी और अमेठी के लापता सांसद को विदा करने का चुनाव है।

नामदारों ने पिछले 55 सालों से अमेठी को केवल छला है। यहां के लोगों को बुनियादी सुविधाएं भी नही मिल सकी हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अमेठी परिवर्तन की ओर बढ़ चला है। अमेठी के लोग विकास चाहते हैं। इसलिए अमेठी ने मोदी और योगी पर भरोसा जताते हुए फैसला कर लिया है कि इस बार नामदारों की विदाई जरूर होगी।’’ 

टॅग्स :लोकसभा चुनावस्मृति ईरानीराहुल गांधीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह