लाइव न्यूज़ :

स्मृति ईरानी का आरोप, UPA नेता महिलाओं का नहीं करते सम्मान

By भाषा | Updated: April 15, 2019 19:02 IST

लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए स्मृति ईरानी ने कहा कि कांग्रेस के प्रत्याशी (राहुल) जनता के बीच नहीं आते, न अमेठी में दिखते है न बोलते हैं, उन्होंने पिछले पांच सालों के दौरान एक बार भी अमेठी की समस्याओं को संसद में नहीं उठाया।

Open in App
ठळक मुद्देअमेठी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा की उम्मीदवार स्मृति ने तिलोई विधान सभा क्षेत्र में चुनावी सभा में राहुल गांधी पर तंज कसामोदी ‘सबका साथ सब का विकास’ की बात करते हैं, उन्होंने गरीबों के लिए तमाम योजनाएं शुरू की हैं।

भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने जया प्रदा पर सपा नेता आजम खान की कथित विवादित टिप्पणी को लेकर कांग्रेस सहित संप्रग में शामिल दलों के नेताओं की चुप्पी पर सोमवार को सवाल उठाए और आरोप लगाया कि संप्रग के नेता महिलाओं का हर पद, हर गांव, हर शहर में अपमान करते और करवाते हैं। दरअसल, रामपुर लोकसभा सीट से सपा उम्मीदवार आजम खान ने भाजपा प्रत्याशी जया प्रदा पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी की हैं।

अमेठी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा की उम्मीदवार स्मृति ने तिलोई विधान सभा क्षेत्र में चुनावी सभा में राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि जिसने गरीबी नहीं देखी, उसे गरीब की पीड़ा का क्या पता। मोदी गरीब माता पिता के बेटे हैं, गरीबी में पले हैं, गरीबी को देखा है और इसलिए प्रधानमंत्री ने अमेठी के दो लाख परिवारों के लिए शौचालय बनवाए हैं। स्मृति ने कहा कि मोदी की मां ने दूसरों के घर में काम करके अपने बच्चों की परवरिश की है।

मोदी ‘सबका साथ सब का विकास’ की बात करते हैं, उन्होंने गरीबों के लिए तमाम योजनाएं शुरू की हैं। ‘स्वच्छ भारत मिशन’, ‘आयुष्मान भारत’, ‘उज्ज्वला’, किसानों के लिए ‘किसान सम्मान योजना’ जैसी योजनाएं शुरू की गई हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए स्मृति ईरानी ने कहा कि कांग्रेस के प्रत्याशी (राहुल) जनता के बीच नहीं आते, न अमेठी में दिखते है न बोलते हैं, उन्होंने पिछले पांच सालों के दौरान एक बार भी अमेठी की समस्याओं को संसद में नहीं उठाया।

टॅग्स :लोकसभा चुनावस्मृति ईरानीराहुल गांधीअमेठीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह