लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: बीजेपी के कई मुख्यमंत्रियों की बैठक आज, पीएम मोदी, शाह लेंगे हिस्सा

By भाषा | Updated: August 28, 2018 00:30 IST

मुख्यमंत्रियों के सम्मेलन का मुख्य एजेंडा सुशासन और गरीब समर्थित नीतियों का संचालन है। साल 2014 में मोदी के सत्ता में आने के बाद नियमित तौर पर इस बैठक का आयोजन किया जा रहा है।

Open in App

नई दिल्ली, 28 अगस्त: अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों को गति देने के लिए मंगलवार को आयोजित होने वाली एक बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और पार्टी के 15 मुख्यमंत्री आज एक बैठक में शिरकत करेंगे। 

बीजेपी से जुड़े सूत्रों ने कहा कि आने वाले समय में तीन राज्यों में होने वाले चुनाव और अगले लोकसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी के मुख्यमंत्रियों का यह सम्मेलन काफी अहम हो गया है। एक दिन की बैठक के दौरान चुनाव से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की संभावना है। 

इस बैठक में पार्टी का शीर्ष नेतृत्व भाजपा शासित राज्यों में चल रही योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेगा और मुख्यमंत्रियों को निर्देश देगा।

इस साल के आखिर में मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने हैं। ये तीनों राज्य बीजेपी शासित हैं।

मुख्यमंत्रियों के सम्मेलन का मुख्य एजेंडा सुशासन और गरीब समर्थित नीतियों का संचालन है। साल 2014 में मोदी के सत्ता में आने के बाद नियमित तौर पर इस बैठक का आयोजन किया जा रहा है।

विभिन्न राज्यों के भाजपाई उपमुख्यमंत्री भी इस बैठक में हिस्सा लेंगे।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीअमित शाहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं