लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: मध्य प्रदेश में बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं ने खोला 'मोर्चा', राघवजी ने बेटी के लिए मांगा टिकट, रघुनंदन ने दी नसीहत

By राजेंद्र पाराशर | Updated: March 12, 2019 07:38 IST

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के बाद अब लोकसभा चुनाव के पहले बुजुर्ग नेताओं ने भाजपा के नेताओं के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए टिकट की दावेदारी करनी तेज कर दी है.

Open in App

मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लागू होते ही भाजपा में एक बार फिर बुजुर्ग नेताओं ने मोर्चा खोलना शुरु कर दिया है. पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर के बाद अब पूर्व वित्त मंत्री राघवजी और पूर्व सांसद और वरिष्ठ नेता रघुनंदन शर्मा ने सक्रियता दिखाई है. राघवजी ने जहां बेटी के लिए टिकट की मांग कर डाली है, तो रघुनंदन शर्मा ने एक बार फिर पार्टी नेताओं को नसीहत दी है.

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के बाद अब लोकसभा चुनाव के पहले बुजुर्ग नेताओं ने भाजपा के नेताओं के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए टिकट की दावेदारी करनी तेज कर दी है. लंबे समय से मौन रहे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर ने रविवार को मीडिया में साफ कहा था कि वे टिकट के लिए पार्टी में दावेदारी करेंगे. गौर का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि आज पूर्व वित्त मंत्री राघवजी ने मध्यप्रदेश भाजपा के चुनाव प्रभारी स्वतंत्रदेव सिंह से मुलाकात की. उन्होंने अपनी बेटी ज्योति शाह को विदिशा संसदीय क्षेत्र से टिकट दिए जाने की मांग की. उन्होंने सिंह को साफ कह दिया कि इस बार विदिशा में पैराशूट से उतरने वाले को प्रत्याशी बनाया जाना पसंद नहीं होगा. उन्होंने कहा कि स्थानीय को ही प्रत्याशी बनाया जाए.

अवसरवादियों पर रखें नजर

राघवजी के अलावा आज भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद रघुनंदन शर्मा ने भी पार्टी नेताओं को नसीहत दे दी है.शर्मा ने कहा कि 15 साल के शासन में कई अवसरवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं. हाईकमान अपनी नजरें कार्यकर्ताओं पर बराबर बनाए रखें. परिक्रमावादी और पराक्रमवादी में नेतृत्व को अंतर समझना चाहिए. अंत में परिक्रमावादी टिकिट तो ले आते है, लेकिन पार्टी की सेहत के लिए यह सब अच्छा नहीं होता.

टॅग्स :लोकसभा चुनावमध्य प्रदेशभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित