लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी के राजीव गांधी वाले बयान पर सैम पित्रोदा ने कहा-ऐसे बयान पर शर्म आती है

By भाषा | Updated: May 5, 2019 14:54 IST

चुनाव प्रचार के समय विवादास्पद बयानबाजी कर नियमों के कथित उल्लंघन के अलग-अलग मामलों में प्रधानमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को निर्वाचन आयोग द्वारा लगातार क्लीन चिट दिये जाने के सवाल पर पित्रोदा ने इस स्वायत्त संवैधानिक संस्था के प्रमुख को आत्म चिंतन की सलाह दी।

Open in App

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ताजा टिप्पणी की निंदा करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने रविवार को कहा कि एक दिवंगत हस्ती के बारे में अनर्गल बयानबाजी के कारण एक गुजराती होने के नाते वह शर्मिंदा महसूस कर रहे हैं। पित्रोदा इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के प्रमुख हैं।

उन्होंने इंदौर प्रेस क्लब में संवाददाताओं से कहा, " देश के मौजूदा प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव के बारे में कल जो अनर्गल टिप्पणी की, उससे मुझे बतौर गुजराती शर्म आती है। मैं भी उसी गुजरात से ताल्लुक रखता हूं जिस सूबे में महात्मा गांधी का जन्म हुआ था।"

राजीव के करीबी सलाहकार रहे 77 वर्षीय संचार तकनीक विशेषज्ञ ने मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, "मुझे यह देखकर बहुत दु:ख होता है कि गुजरात से आने वाले लोग इतना नीचे गिरकर एक दिवंगत हस्ती (राजीव) के बारे में इस कदर झूठ बोल सकते हैं।" मोदी ने कल शनिवार को उत्तरप्रदेश में एक चुनावी रैली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमले के दौरान उनके दिवंगत पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का नाम लिये बगैर कहा था, "आपके पिताजी को आपके राज दरबारियों ने गाजे-बाजे के साथ मिस्टर क्लीन बना दिया था। लेकिन देखते ही देखते भ्रष्टाचारी नम्बर वन के रूप में उनका जीवनकाल समाप्त हो गया।"

चुनाव प्रचार के समय विवादास्पद बयानबाजी कर नियमों के कथित उल्लंघन के अलग-अलग मामलों में प्रधानमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को निर्वाचन आयोग द्वारा लगातार क्लीन चिट दिये जाने के सवाल पर पित्रोदा ने इस स्वायत्त संवैधानिक संस्था के प्रमुख को आत्म चिंतन की सलाह दी।

उन्होंने कहा, "यह बात खुद चुनाव आयुक्त को सोचनी है कि वह देश के चुनाव आयुक्त हैं या वह किसी सियासी पार्टी की नुमाइंदगी करते हैं?" इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के प्रमुख ने सत्तारूढ़ भाजपा पर लोकतंत्र को हाईजैक करने का आरोप लगाते हुए कहा, "हम देख रहे हैं कि सरकारी संस्थानों पर कब्जा कर लिया गया है।

इन संस्थानों के प्रमुख डरे हुए हैं।" पित्रोदा ने कहा, "पिछले पांच साल में मोदी सरकार ने भाजपा के चुनावी वादे नहीं निभाये। इस सरकार ने केवल झूठ बोला और कोई उल्लेखनीय काम नहीं किया। इसके बावजूद जब युवा विद्यार्थी मोदी से प्रभावित हो जाते हैं, तो हमें बड़ा अचरज होता है।" उन्होंने एक सवाल पर कहा, "हां, बिल्कुल सच और वाजिब बात है कि यह हमारी कमजोरी है कि हम युवाओं तक अपनी बात नहीं पहुंचा पा रहे हैं। लेकिन हम भाजपा की तरह सोशल मीडिया पर झूठ फैलाने के लिये करोड़ों रुपये खर्च नहीं कर सकते।" 

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया