लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: राजनाथ सिंह ने कहा- बसपा से गठबंधन सपा की सबसे बड़ी भूल

By भाषा | Updated: April 14, 2019 17:48 IST

पाक अधिकृत कश्मीर में आतंकी शिविरों को नष्ट किये जाने के बारे में उन्होंने कहा कि पुलवामा आतंकी हमले के बाद 13वें दिन ही पाकिस्तान में घुस कर बदला ले लिया गया। उन्होंने कहा, ''कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल सबूत मांगने लगे कि कितने आतंकी मारे, कितने कैम्प नष्ट किये.... एक-दो होते तो गिन लेते।

Open in App

केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि सपा को नहीं पता कि उसने बसपा के साथ गठबंधन करके कितनी बड़ी भूल की है। राजनाथ ने यहां दातागंज में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ''मन में गांठ होने के बाद भी सपा को नहीं पता कि उसने बसपा के साथ गठबंधन करके कितनी बड़ी भूल कर दी है।

उसके सपा को परिणाम भुगतने ही होंगे।'' पाक अधिकृत कश्मीर में आतंकी शिविरों को नष्ट किये जाने के बारे में उन्होंने कहा कि पुलवामा आतंकी हमले के बाद 13वें दिन ही पाकिस्तान में घुस कर बदला ले लिया गया। उन्होंने कहा, ''कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल सबूत मांगने लगे कि कितने आतंकी मारे, कितने कैम्प नष्ट किये.... एक-दो होते तो गिन लेते।

इतने सारे थे कि कहाँ तक गिनते ... वायुसेना के जवानों का काम नहीं है कि लाशें गिनें।'' राजनाथ ने कहा कि 2009 से सैनिक बुलेटप्रूफ जैकेट की मांग कर रहे थे लेकिन उनको जैकेट नहीं दी गई । उन्होंने कहा, ''जैसे ही यह बात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पता चली, उन्होंने तुरंत कहा कि हमारे सेना के जवानों को जैकेट मुहैया करायी जाये और हमने एक लाख छियासी हजार जैकेट सैनिकों को दीं।'' 

टॅग्स :लोकसभा चुनावराजनाथ सिंहउत्तरा प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतमिडिल ईस्ट विवादः राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन, शाह, सीतारमण और पुरी होंगे सदस्य, एक्शन में पीएम मोदी?

भारत5 राज्य में चुनाव और 12 मार्च को बीजेपी की बैठक?, प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा अध्यक्ष नितिन, राजनाथ सिंह, अमित शाह और जेपी नड्डा होंगे शामिल, टिकट पर मंथन?

कारोबारRafale Deal Confirmed: राफेल विमान खरीद में तकनीक हस्तांतरण से भविष्य में होगा लाभ

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया