लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: राजनाथ सिंह का द्रमुक-कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- नापाक गठबंधन का अंत भयानक होगा

By भाषा | Updated: April 8, 2019 05:11 IST

Open in App

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने तमिलनाडु में द्रमुक-कांग्रेस गबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि यह कोई प्रगतिशील गठबंधन नहीं है बल्कि ‘भ्रष्ट’ और ‘नापाक’ गठबंधन है जिसका अंत भयानक होगा। पेरंबलूर लोकसभा क्षेत्र में अन्नाद्रमुक से उम्मीदवार शिवपति के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा, ‘‘कांग्रेस-द्रमुक गठबंधन के अनेक लोग या तो जमानत पर हैं या जेल में।

यह प्रगतिशील गठबंधन नहीं है बल्कि भ्रष्ट गठजोड़ है।’’ राज्य में द्रमुक सेक्युलर प्रोग्रेसिव अलायंस की अगुवाई कर रहा है जिसमें कांग्रेस, वाम दल तथा अन्य शामिल हैं। वहीं, भाजपा अन्नाद्रमुक की अगुवाई वाले गुट में शामिल है। उन्होंने कहा, ‘‘गैर लोकतांत्रिक कांग्रेस को कई दशक पहले तमिलनाडु से बाहर का रास्ता दिखाया दिया गया था और इस चुनाव में हम देखेंगे कि उसका राज्य से पूर्ण सफाया हो गया जाएगा।’’

उन्होंने द्रमक के दिवंगत नेता एम करुणानिधि की पुरानी बात को याद करते हुए कहा, ‘‘मुझे डॉ कलैनार डॉ एम करुणानिधि की वह बात अब भी याद है कि नापाक गठबंधन तबाही के साथ ही खत्म होगा। द्रमुक-कांग्रेस गठजोड़ का अंत भयानक होगा।’’ बाद में मदुरै में एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस शहर की गर्मजोशी और उत्साह से वह अभिभूत हैं। उन्होंने जनता को भरोसा दिलाया कि भाजपा तमिलनाडु की सांस्कृतिक धरोहर की सुरक्षा करेगी और इसे संरक्षित करेगी।

टॅग्स :लोकसभा चुनावराजनाथ सिंहकांग्रेसडीएमके
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह