लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस के गढ़ में चौतरफा मुकाबला, जानिए पश्चिम बंगाल के रायगंज संसदीय सीट पर किसका पलड़ा भारी

By भाषा | Updated: April 14, 2019 15:05 IST

भाजपा ने 2014 से 2019 के बीच वाम मोर्चा और कांग्रेस के वोट को काटने का काम किया है और इसका पता 2018 के पंचायत चुनाव के परिणामों से चलता है।

Open in App
ठळक मुद्दे2014 के लोकसभा चुनाव में माकपा के उम्मीदवार को 3,17,515 मत कांग्रेस के उम्मीदवार 1952 से अब तक यहां 13 बार चुनाव जीत चुके हैं

कभी कांग्रेस का गढ़ कही जाने वाली रायगंज लोकसभा सीट पर इस बार मुकाबला चौतरफा होने जा रहा है। यहां प्रमुख राजनीतिक पार्टियों के उम्मीदवारों को कांटे की टक्कर में एक-दूसरे के खिलाफ उतारा गया है।

कांग्रेस के उम्मीदवार 1952 से अब तक यहां 13 बार चुनाव जीत चुके हैं। पार्टी के दिग्गज नेता प्रियरंजन दासमुंशी यहां से दो बार 1999 और 2004 में सांसद रहे। उनकी पत्नी दीपा दासमुंशी भी यहां से एक बार सांसद रही हैं। उत्तर दिनाजपुर जिले के रायगंज से चार बार माकपा के भी सांसद चुने गए हैं। मौजूदा समय में यहां से माकपा के सांसद हैं। माकपा के नेता मोहम्मद सलीम को 2014 में सिर्फ 1,634 मतों से जीत हासिल हुई थी। वह इस बार भी मैदान में हैं और उन्हें कड़ी टक्कर मिल रही है।

2014 के लोकसभा चुनाव में माकपा के उम्मीदवार को 3,17,515 मत, कांग्रेस को 3,15,881, तृणमूल कांग्रेस को 2,03,131 और भाजपा को 1,92,698 मत मिले थे। कांग्रेस नेताओं ने बाद में कहा था कि पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के बीच मुकाबले की वजह से माकपा के उम्मीदवार को लाभ पहुंचा था। मुर्शीदाबाद सीट के अलावा रायगंज सीट भी कांग्रेस और माकपा के बीच सीट बंटवारे वाली बातचीत में मतभेद का विषय बनी। माकपा ने 2014 में सिर्फ रायगंज और मुर्शीदाबाद से ही जीत दर्ज की थी।

भाजपा ने 2014 से 2019 के बीच वाम मोर्चा और कांग्रेस के वोट को काटने का काम किया है और इसका पता 2018 के पंचायत चुनाव के परिणामों से चलता है। तृणमूल कांग्रेस ने यहां से कन्हैयालाल अग्रवाल को टिकट दिया है। वह पहले इस्लामपुर से कांग्रेस के विधायक थे। भाजपा ने यहां देबाश्री चौधरी को टिकट दिया है। वहीं कांग्रेस से दीपा दासमुंशी चुनावी मैदान में हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनावपश्चिम बंगाल लोकसभा चुनाव 2019कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह