लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी ने कहा- यूपी में बीजेपी को हराना पहला लक्ष्य, जहां हम मजबूत नहीं वहां सपा-बसपा की मदद करेंगे

By भाषा | Updated: May 3, 2019 05:33 IST

राहुल गांधी ने राजस्थान के चौमूं में एनडीटीवी को दिए साक्षात्कार में कहा, ‘‘ यह बहुत स्पष्ट है कि उत्तर प्रदेश में धर्मनिरपेक्ष गठबंधन जीतने जा रहा है, इसे लेकर कोई सवाल ही नहीं है। चाहे बसपा- सपा हो या कांग्रेस, धर्मनिरपेक्ष गठबंधन ही जीत रहा है।’’

Open in App

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी पार्टी का प्रमुख लक्ष्य उत्तर प्रदेश में भाजपा को पराजित करना है और जहां उसके पास मजबूत उम्मीदवार नहीं है वहां समाजवादी पार्टी (सपा) या बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की मदद कर रहे हैं। गांधी की यह टिप्पणी उनकी बहन और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के उन विचारों से मिलती जुलती है जिसमें उन्होंने बुधवार को कहा था कि उनकी पार्टी ने अपने उम्मीदवार या तो जीत के हिसाब से उतारे हैं या फिर उनमें भाजपा के अवसरों को ध्वस्त करने की क्षमता है।

राहुल गांधी ने राजस्थान के चौमूं में एनडीटीवी को दिए साक्षात्कार में कहा, ‘‘ यह बहुत स्पष्ट है कि उत्तर प्रदेश में धर्मनिरपेक्ष गठबंधन जीतने जा रहा है, इसे लेकर कोई सवाल ही नहीं है। चाहे बसपा- सपा हो या कांग्रेस, धर्मनिरपेक्ष गठबंधन ही जीत रहा है।’’ जब उनसे पूछा गया कि कांग्रेस भाजपा विरोधी मतों का राज्य में बंटवारा कर रही है तो उन्होंने कहा, ‘‘नहीं, जहां हमारा उम्मीदवार मजबूत नहीं है, वहां हम सपा या बसपा की मदद कर रहे हैं।

हम भाजपा को नुकसान पहुंचाने जा रहे हैं। जहां हमारा प्रत्याशी मजबूत हैं वहां हम मौजूद हैं। उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों के लिए सपा बसपा और रालोद ने गठबंधन बनाया है। कांग्रेस प्रमुख ने जोर देकर कहा कि, ‘‘उन जगहों पर जहां हम चुनाव नहीं जीतने जा रहे हैं, वहां गठबंधन को समर्थन करेंगे। गठबंधन और कांग्रेस उत्तर प्रदेश में सूपड़ा साफ करने जा रहे हैं।’’

उप्र के लिए महागठबंधन में शामिल नहीं होने के सवाल पर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि सपा और बसपा को लगता है कि उन्हें कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं करना चाहिये। उन्होंने कहा, ‘‘अब उत्तर प्रदेश को लेकर मेरी दीर्घकालिक नीति एकदम स्पष्ट है और मैंने ज्योतिरादित्य और अपनी बहन को कह दिया है कि हमें उत्तर प्रदेश में पार्टी को खड़ी करना है और यह विधानसभा चुनाव में दिखेगा। कम समय के लिए लोकसभा चुनाव में हमें अपनी जगह पाने के लिए संघर्ष करना होगा। हमें सुनिश्चित करना होगा कि हमने अपनी जमीन पा ली है।’’

टॅग्स :लोकसभा चुनावराहुल गांधीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेससमाजवादी पार्टीउत्तरा प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां