लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: राहुल गांधी ने किया नगा राजनीतिक समस्या के समाधान का वादा

By भाषा | Updated: April 3, 2019 20:07 IST

Open in App

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने चुनाव के बाद केंद्र में अपनी पार्टी की सरकार बनने पर दशकों से चली आ रही नगा राजनीतिक समस्या के समाधान का वादा किया। राहुल ने बुधवार को यहां जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह एक पेचीदा मुद्दा है जिसमें कई पक्ष शामिल हैं और इसका हल निकालने के लिये सभी पक्षों से बातचीत की जाएगी।

उन्होंने कहा, "मैं खोखले वादे नहीं कर रहा हूं बल्कि सभी पक्षों के साथ बातचीत करके नगा राजनीतिक मुद्दे का समाधान निकालने की कोशिश करूंगा।" गौरलतब है कि केंद्र सरकार ने 2015 में एनएससीएन (आइएम) के साथ मसौदा समझौता किया था और छह नगा राष्ट्रवादी राजनीतिक समूहों ने अलग-अलग शांति वार्ताएं की थीं। लेकिन नगा समस्या पर कोई सफलता नहीं मिली है।

गांधी ने कहा, कांग्रेस मानती है कि भारत के हरेक राज्य की अपनी संस्कृति, इतिहास और आस्थाएं हैं लेकिन भाजपा नीत राजग सरकार देश के लोगों पर एक ही विचार थोपने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा, "वे कौन होते हैं जो पूर्वोत्तर के लोगों को जीना सिखाएं।"

राहुल ने लोगों को आश्वासन दिया कि कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद पूर्वोत्तर के राज्यों को दिये गए विशेष दर्जे और अन्य प्रावधानों को वापस लाया जाएगा। भाषा जोहेब नरेश नरेश

टॅग्स :लोकसभा चुनावराहुल गांधीनागालैंड लोकसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस