लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव: दिल्ली में प्रियंका गांधी के रोड शो और राहुल की रैलियों का ये है प्लान, पीएम मोदी भी रामलीला मैदान से भरेंगे हुंकार

By भाषा | Updated: May 3, 2019 05:37 IST

प्रियंका गांधी आठ मई को उत्तर-पूर्व दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली संसदीय क्षेत्रों में दो रोडशो करेंगी। कांग्रेस ने उत्तर पूर्व दिल्ली से शीला दीक्षित और दक्षिणी दिल्ली से विजेंद्र सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उसी दिन राष्ट्रीय राजधानी की सभी सात लोकसभा सीटों के भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में रामलीला मैदान में एक बड़ी रैली में हिस्सा लेने का कार्यक्रम है।

Open in App

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी की आने वाले दिनों में होने वाली रैलियों और रोडशो से जहां पार्टी का चुनाव प्रचार शीर्ष पर पहुंचेगा वहीं दिल्ली का चुनावी माहौल भी गरमाएगा। दिल्ली कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रियंका गांधी आठ मई को उत्तर-पूर्व दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली संसदीय क्षेत्रों में दो रोडशो करेंगी। कांग्रेस ने उत्तर पूर्व दिल्ली से शीला दीक्षित और दक्षिणी दिल्ली से विजेंद्र सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उसी दिन राष्ट्रीय राजधानी की सभी सात लोकसभा सीटों के भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में रामलीला मैदान में एक बड़ी रैली में हिस्सा लेने का कार्यक्रम है। चोपड़ा के अनुसार राहुल गांधी छह और सात मई को दो रैलियां करेंगे। छह मई की रैली चांदनी चौक संसदीय क्षेत्र के बाराटूटी में होगी । इस सीट से जे पी अग्रवाल पार्टी प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में हैं। उन्होंने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष एक अन्य रैली सात मई को उत्तर पश्चिम दिल्ली निर्वाचनक्षेत्र में करेंगे। इस सीट से राजेश लिलोठिया पार्टी प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में ताल ठोक रहे हैं।

दिल्ली कांग्रेस के प्रवक्ता जितेंद्र कोचर ने बताया कि प्रियंका गांधी के रोडशो सीलमपुर (उत्तर पूर्व दिल्ली) और अंबेडकरनगर (दक्षिणी दिल्ली) में होंगे। उन्होंने बताया कि कांग्रेस संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत अपने शीर्ष नेताओं से दिल्ली में चुनाव प्रचार कराएगी। उनके अलावा शत्रुघ्न सिन्हा, नवजोत सिंह सिद्धू, शीला दीक्षित, अहमद पटेल, गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा आदि भी पार्टी के लिए प्रचार करेंगे। दिल्ली के सात लोकसभा क्षेत्रों में 12 मई को मतदान होगा। परिणाम 23 मई को घोषित किया जाएगा। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावप्रियंका गांधीराहुल गांधीनरेंद्र मोदीदिल्ली लोकसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं